मेरठ के कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर से आर्मी अस्पताल के बीच तेज रफ्तार कार ब्रेक लगाते ही बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक छात्र की मौत हो गई। अन्य चार घायल हो गए। एक छात्र की हालत नाजुक है।
भीषण हादसा: खाना खाने जा रहे थे चार दोस्त, 120 थी कार की रफ्तार, ब्रेक लगाते ही उड़े परखच्चे, एक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा रोड पर सरस्वती विहार-111 निवासी सूबेदार पवन कुमार का बेटा रवि कुमार (26) अपनी होंडा सिटी से आबूलेन जा रहा था।
उसके साथ दोस्त सूर्य सैन (24) पुत्र अजय सैन निवासी गोलाबढ़, प्रशांत कुमार पुत्र सत्यप्रकाश निवासी सरस्वती विहार, शिवम पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी दौराला और विशाल निवासी गोलाबढ़ भी थे। गोल्डन पार्क रेसकोर्स रोड पर कार बेकाबू हो गई। उसका पिछला हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया।
हादसे में सूर्य सैन की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चारों युवक घायल हो गए। कार प्रशांत चला रहा था। हादसे के वक्त कार की गति 120 से ज्यादा बताई जा रही है। अचानक सामने कोई वाहन आने पर उसने ब्रेक लगा दिया।
इसके चलते कार पिछला हिस्सा घूमकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराया। पिछली सीट पर सूर्य सैन बैठा था। उसके पिता आर्मी में सूबेदार से रिटायर्ड है। सूचना पर एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता पहुंचे। घायलों को आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहे तैयारी, जा रहे थे आबूलेन
समय करीब शाम 4:10 बजे। होंडा सिटी कार 120 की रफ्तार से दौड़ रही थी। चालक प्रशांत ने किसी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। अचानक दूसरी गाड़ी आने पर उसने ब्रेक लगा दिया।
तेज गति के कारण कार घूमकर बिजली के खंभे से टकराई। साथ ही पीछे बैठे सूर्य सैन का सिर भी खंभे टकराया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में घायल प्रशांत, रवि, शिवम और विशाल गहरे दोस्त हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनकी आपस में बात हुई कि आबूलेन पर खाना खाएंगे। रवि के पास होंडा सिटी कार थी।
उसने सभी को सिटी स्टेशन पहुंचने को कहा। रवि और प्रशांत पड़ोसी हैं। दोनों कार से स्टेशन पहुंचे। शिवम अपने मामा अजय सैन के यहां गोलाबढ़ आया हुआ है। वह ममेरे भाई सूर्य सैन को लेकर स्टेशन पहुंचा। वहां से सभी आबूलेन के लिए निकले।