फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में हैदराबाद जैसा कांड, हत्या कर बाग में चारपाई सहित जलाया महिला का शव, दुष्कर्म की आशंका

Sat, 18 Jan 2020 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Jan 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
woman Dead body burnt in garden after murder in Bijnor District in UP, suspected of rape
महिला की हत्या कर जलाया शव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में महिला की गोली मारकर हत्या करने और शव को आम के बाग में रखकर जलाए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हालांकि महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।



पुलिस के अनुसार महिला से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की छानबीन की जा रही है। आगे जानें आखिर कैसे महिला की निर्मम हत्या के बाद उसे बाग में चारपाई सहित आगे के हवाले कर दिया गया: -

woman Dead body burnt in garden after murder in Bijnor District in UP, suspected of rape
महिला की हत्या कर जलाया शव - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के गजरौला शिव में आम के बाग में गोली मारकर महिला की हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के लिए हत्यारों ने शव के ऊपर चारपाई डालकर आग भी लगा दी।

महिला से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव दिखाया, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस छानबीन करने में लगी है।

woman Dead body burnt in garden after murder in Bijnor District in UP, suspected of rape
महिला की हत्या कर जलाया शव - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली क्षेत्र के गजरौला शिव झलरा मार्ग पर नोएडा निवासी बिशंबर सिंह का आम का बाग है। बाग को गांव गजरौला शिव निवासी गजनफर ने ठेके पर ले रखा है। बाग की  रखवाली भी गजनफर करता है।

शुक्रवार शाम गजनफर बाग में घूमने गया था। वहां उसे ट्यूबवेल के पास उल्टी पड़ी चारपाई के नीचे जला हुआ महिला का शव पड़ा मिला। चारपाई भी जली हुई थी। महिला की हत्या बाग में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman Dead body burnt in garden after murder in Bijnor District in UP, suspected of rape
महिला की हत्या कर जलाया शव - फोटो : अमर उजाला

मौके से पुलिस को एक कारतूस और एक खोखा मिला है। इससे साफ है कि गोली मारकर महिला की हत्या की गई। महिला कानो में सोने की बाली व एक हाथ में चूड़ी पहने है। एक पैर में उसके जला हुआ मौजा भी मिला है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोग दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या होने की आशंका जता रहे हैं। महिला का शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई है। 

शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा ने बताया कि महिला का शव मिला है। उसकी उम्र करीब 30 साल लग रही है। महिला की पहचान नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि हत्या कैसे की गई। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
woman Dead body burnt in garden after murder in Bijnor District in UP, suspected of rape
महिला की हत्या कर जलाया शव - फोटो : अमर उजाला
तो कैसे जलाया गया शव 
गजरौला शिव में बाग में महिला का शव मिलने पर पुलिस ने जांच की। शव को किस तरह से जलाया गया, यह पता नहीं चल सका। क्योंकि वहां पर स्पष्ट गंध भी नहीं थी, जिससे यह पता चल सके कि केरोसिन डालकर आग लगा गई, या पेट्रोल अथवा डीजल। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed