फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुख्यात योगेश भदौड़ा के साथी की हत्या, नितिन गंजा हत्याकांड में गया था जेल, जांच में हुए ये खुलासे

Sun, 12 Jan 2020 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Jan 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Notorious Yogesh Bhadora partner murdered in Meerut, police start investigate
meerut police, up police - फोटो : अमर उजाला

कुख्यात योगेश भदौड़ा के साथी अक्षय मलिक की शुक्रवार रात मेरठ में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। कुख्यात उधम सिंह के शूटर नितिन गंजा की कचहरी में कस्टडी में हुई हत्या में अक्षय जेल गया था।



घटना में एक पुलिसकर्मी की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस ने जेलों से मिले इनपुट के आधार पर पहले ही गैंगवार की आशंका जताई थी। अब अक्षय मलिक की हत्या भी गैंगवार में तो नहीं हुई है इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है -

Trending Videos
Notorious Yogesh Bhadora partner murdered in Meerut, police start investigate
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार रोहटा थानाक्षेत्र के गांव भदौड़ा का निवासी अक्षय मलिक (28) पुत्र बृजराज मलिक शुक्रवार दोपहर बाइक से निकला था। लेकिन घर नहीं लौटा था। शनिवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के पावली खुर्द इलाके में मिला। मृतक की शिनाख्त शव मिलने के करीब तीन घंटे बाद अक्षय मलिक के रूप में हुई। सूचना पर अक्षय के परिजन और भदौड़ा गांव से लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

Notorious Yogesh Bhadora partner murdered in Meerut, police start investigate
criminal - फोटो : अमर उजाला

नितिन हत्याकांड में आया था नाम
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि अक्षय का आपराधिक रिकॉर्ड था। कुख्यात ऊधम सिंह गैंग के शूटर नितिन उर्फ गंजा हत्या में जेल गया था। पांच अक्तूबर 2014 में जेल से पेशी पर आए कुख्यात गंजा की कचहरी में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Notorious Yogesh Bhadora partner murdered in Meerut, police start investigate
कुख्यात बदमाश ऊधम सिंह - फोटो : अमर उजाला

जिसमें योगेश भदौड़ा व उसकी पत्नी सुमन, भाई विश्वास, भतीजा नितिन व उसके गैंग के प्रभात सांगवान, सनी भलसोना, पवन शर्मा, अक्षय सिंह, राकेश, विनय, सरला, जयप्रकाश, अमित कुमार, नवनीत उर्फ मोनू, मुकेश कुमार, अरुण कुमार, मोहित कुमार, नरेंद्र चौधरी, हरपाल सिंह, रविंद्र उर्फ मुंशी, सनी पुत्र यतेंद्र व रामवीर पुत्र भंवर सिंह सहित 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में नाम आने पर इस हत्याकांड में अक्षय जेल गया था। अक्षय के खिलाफ रोहटा थाने में भी मुकदमा दर्ज था। 

विज्ञापन
Notorious Yogesh Bhadora partner murdered in Meerut, police start investigate
कुख्यात अक्षय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

परिवार में सबसे बड़ा था अक्षय
 परिजनों ने बताया कि अक्षय की शादी नहीं हुई थी। परिवार में किसान पिता बृजराज, मां मुकेश देवी और छोटा भाई अंकित है। अक्षय की हत्या के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed