फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: थाने में दो पक्षों में मारपीट, जमकर हंगामा, महिला पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की

Mon, 16 Apr 2018 02:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 16 Apr 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
Commotion in Saharanpur police station, misbehavior with women policemen, photos
थाने में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए आए दोनों पक्षों में महिला थाने में मारपीट होने से जमकर हंगामा हुआ। बीच-बचाव में आई महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। महिला पुलिस ने सख्ती कर दोनों पक्षों को काबू में किया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने देर शाम तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

Commotion in Saharanpur police station, misbehavior with women policemen, photos
थाने में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

निकाह के सात माह बाद एक दंपति में तलाक देने को लेकर विवाद है। पति और पत्नी इस हालात को लेकर एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं। मामले में विवाहिता ने ससुराल पक्ष को आरोपित करते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। इसकी जांच महिला थाने को सौंपी गई थी। रविवार को दोनों पक्ष अपनी बात रखने थाने आए थे।

Commotion in Saharanpur police station, misbehavior with women policemen, photos
थाने में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

बताया जाता है कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। महिलाओं की चीख-पुकार से परिसर में अफरातफरी मच गई। बीच-बचाव के लिए आई महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। बाद में महिला पुलिसकर्मियों ने सख्त रवैया अपनाते हुए उन्हें अलग किया। बमुश्किल बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। विवाहिता पक्ष का कहना है कि सात माह पूर्व शादी हुई थी। आरोप है ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। यही नहीं ससुर पर गलत नीयत का भी आरोप लगाया गया था। वहीं, दूसरे पक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Commotion in Saharanpur police station, misbehavior with women policemen, photos
थाने में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर महिला थाना कल्पना त्यागी ने बताया कि महिला थाने में दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई थी। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें अलग कर दिया था। थाना परिसर में किसी तरह की मारपीट नहीं हुई है। किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई तहरीर आएगी तो जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed