फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ केस में नया मोड़: सौरभ को मारने से पहले मुस्कान ने किया था गूगल सर्च, इंटरनेट पर मिला था 'मौत का हथियार'

Fri, 21 Mar 2025 05:29 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ।
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 05:29 AM IST
सार

Meerut Murder: एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अब साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिस डॉक्टर से मुस्कान ने डिप्रेशन बताकर पर्चे पर गोली लिखवाई थी, उस डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन
New twist in Meerut murder case Before killing Saurabh Muskan searched for sleeping injection on Google
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला

Saurabh Murder: सौरभ की हत्या के मामले में आरोपी मुस्कान और साहिल शुक्ला को जेल भेजने के बाद पुलिस ने अपनी विवेचना शुरू कर दी है। जिस डॉक्टर के पर्चे पर नींद की गोली ली थी, उस डॉक्टर के बयान लेने के लिए ब्रह्मपुरी पुलिस क्लीनिक पर पहुंची। यहां डॉक्टर दंपत्ती ने नींद की गोली नहीं देने की बात कही। 

New twist in Meerut murder case Before killing Saurabh Muskan searched for sleeping injection on Google
meerut murder case - फोटो : अमर उजाला

गूगल सर्च कर लिया नींद का इंजेक्शन
पुलिस का मानना है कि मुस्कान ने गूगल पर सर्च करके नींद का इंजेक्शन डॉक्टर के पर्चे पर लिखकर बाजार से ले लिया। ऐसा भी संभव है। इसके अलावा खैरनगर में मेडिकल स्टोर संचालक, घंटाघर से जहां से ड्रम खरीदा उनके भी बयान पुलिस दर्ज कर लिए हैं। पुलिस वहां की सीसीटीवी फुटेज लेने की भी बात कह रही है।

यह भी पढ़ें : Meerut Case: मृतक सौरभ के भाई ने मुस्कान की खौफनाक साजिश का किया पर्दाफाश तो हैरान रह गई पुलिस!

New twist in Meerut murder case Before killing Saurabh Muskan searched for sleeping injection on Google
Meerut saurabh murder case - फोटो : अमर उजाला

बाजार से खरीदे दो मुर्गा काटने वाले चाकू
मुस्कान ने मुर्गा काटने वाले दो चाकू शारदा रोड से लिए। वहां भी पुलिस बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा खैरनगर से नींद की गोली और इंजेक्शन बेचने वाले दवा विक्रेता भी बयान दर्ज कर लिए हैं। ड्रम घंटाघर से लिया था, पुलिस की कोशिश है वहां के बयान लेने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी मिल जाए ताकि साक्ष्य मजबूत हो जाए। 

यह भी पढ़ें : 
Meerut Case: सौरभ की बेटी की ड्रम वाली बात मान लेते पड़ोसी, तो खुल जाती मुस्कान की सारी खौफनाक साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
New twist in Meerut murder case Before killing Saurabh Muskan searched for sleeping injection on Google
वह ड्रम, जिसमें शव को सीमेंट डालकर दबाया। - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल स्टोर व ड्रम बेचने वाले कर सकते हैं बड़ा खुलासा
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अब साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिस डॉक्टर से मुस्कान ने डिप्रेशन बताकर पर्चे पर गोली लिखवाई थी, उस डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए हैं। डॉक्टर ने नींद की गोली नहीं लिखने की बात कही है। ऐसे में माना जा रहा है कि गूगल पर देखकर डॉक्टर के पर्चे पर खुद मुस्कान ने नींद की गोली लिखी हो। मेडिकल स्टोर जहां से दवाई ली और ड्रम खरीदा, उनके भी जल्द बयान लिए जाएंगे। जल्द केस को ट्रायल पर लाने की बात भी एसपी सिटी ने कही।

विज्ञापन
New twist in Meerut murder case Before killing Saurabh Muskan searched for sleeping injection on Google
meerut murder - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल उगलेगा राज
मुस्कान और साहिल स्नैप चैट पर बातचीत किया करते थे। ऐसे में उन्होंने स्नैप चैट से अपनी चैटिंग भी डिलीट कर दी थी। उन सब डाटा को रिकवर कराने के लिए फोरेंसिक लैब निवाड़ी में मृतक और दोनों आरोपी के मोबाइल भेजे जाएंगे। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट को भी पुलिस विवेचना में शामिल करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed