मेरठ में नमो भारत रैपिड ट्रेन के लिए सीआरएस सर्वे इसी माह पूरा होगा। इसके साथ ही अगले माह से शहर में रैपिड दाैड़ने की उम्मीद है। पहले शताब्दीनगर (शॉप्रिक्स मॉल) तक फरवरी माह से संचालन शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई। माना जा रहा है कि 20 जून के बाद चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी के निरीक्षण की तैयारी है। उनके निरीक्षण के पंद्रह दिन बाद ही ट्रेन का संचालन संभव है।
जल्द खत्म होगा इंतजार: जुलाई में शहर के भीतर फर्राटा भरेगी नमो भारत, सीआरएस सर्वे इसी माह होगा पूरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:16 AM IST
सार
मेरठ में नमो भारत रैपिड ट्रेन के संचालन की तैयारी अंतिम चरण में है। जून में सीआरएस सर्वे के बाद अगस्त से शहर में ट्रेन दौड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन