फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Namo Baharat: शताब्दी नगर तक के लिए RAPIDX की जमीन तैयार, वायाडक्ट रखने का काम पूरा, अब अगले चरण का कार्य शुरू

Tue, 20 Feb 2024 10:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Feb 2024 10:57 AM IST
विज्ञापन
Namo Baharat: RAPIDX land ready till Shatabdi Nagar, work of laying viaduct continues to next phase
Rapid Rail Corridor - फोटो : amr ujala

मेरठ शहर के भीतर तक देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन नमो भारत लाने की तैयारी जोरों पर है। भूड़ बराल स्थित मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन से शताब्दी नगर के बीच रैपिडएक्स की जमीन तैयार कर ली गई है।



यहां आखिरी वायाडक्ट स्पैन सफलतापूर्वक रखने का काम सोमवार को पूरा हो गया। इस स्पैन की स्थापना के साथ ही इस सेक्शन में निर्माण कार्य अगले पड़ाव में पहुंच गया है। अब साहिबाबाद से शताब्दीनगर स्टेशन तक लगभग 48 किलोमीटर वायाडक्ट तैयार हो चुका है।

Namo Baharat: RAPIDX land ready till Shatabdi Nagar, work of laying viaduct continues to next phase
शताब्दीनगर तक रखे गए वायडक्ट - फोटो : Amar Ujala

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि मेरठ साउथ से शताब्दीनगर के सेक्शन का आखिरी स्पैन दिल्ली-मेरठ एक्स्प्रेस वे को पार करने के बाद मेरठ की दिशा में रखा गया है। छह किलोमीटर लंबे इस हिस्से में अब जल्द ही ट्रैक बिछाने और ट्रैक्शन का काम शुरू होगा। 

Namo Baharat: RAPIDX land ready till Shatabdi Nagar, work of laying viaduct continues to next phase
रैपिडेक्स, RAPIDX, शताब्दीनगर तक रखे गए वायडक्ट - फोटो : Amar Ujala

उन्होंने बताया कि इस सेक्शन में मेरठ साउथ स्टेशन से आगे परतापुर, रिठानी और शताब्दीनगर स्टेशन हैं और ये तीनों स्टेशन तेजी से आकार ले रहे हैं। परतापुर, रिठानी और शताब्दीनगर तीनों स्टेशनों के कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म लेवल की स्लैब कास्टिंग पूरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: विकास की बात: 'नमो भारत' के बाद मेरठ में दौड़ेगी मेट्रो, जल्द खत्म होगा इंतजार, पहले ट्रेन सेट का हुआ दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Namo Baharat: RAPIDX land ready till Shatabdi Nagar, work of laying viaduct continues to next phase
RAPIDX - फोटो : अमर उजाला

अब फिनिशिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। इन स्टेशनों पर तकनीकी उपकरण कक्षों का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है। यात्रियों के आवागमन के लिए इन स्टेशनों पर सड़क के दोनों ओर प्रवेश व निकास द्वार बनाए जा रहे हैं।

स्टेशन पर एक तल से दूसरे तल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों के साथ-साथ लिफ्ट और एस्कलेटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ में आरआरटीएस कॉरिडोर ने परतापुर में भारतीय रेलवे लाइन को करीब 20 मीटर की ऊंचाई पर पार किया है।

विज्ञापन
Namo Baharat: RAPIDX land ready till Shatabdi Nagar, work of laying viaduct continues to next phase
रैपिडेक्स - फोटो : अमर उजाला

इन सेक्शन पर शुरू होगा नमो भारत ट्रेन का संचालन
-पहले चरण के 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड में साहिबाबाद-दुहाई डिपो तक 20 अक्तूबर को शुरू हो चुका संचालन
-दूसरे चरण में दुहाई से मेरठ साउथ तक 25 किमी के सेक्शन पर ट्रायल रन जारी  है। इस पर मार्च में संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
-तीसरे चरण में साहिबाबाद से सराय काले खां दिल्ली तक नमो भारत ट्रेनों का संचालन आरंभ होगा। इस सेक्शन में वायाडक्ट निर्माण अंतिम चरण में है।
-चौथे चरण में मेरठ साउथ से मोदीपुरम डिपो की ओर संचालन होगा। इस सेक्शन में मेरठ साउथ स्टेशन से आगे मोदीपुरम तक कुल 12 स्टेशन होंगे। इनमें तीन भूमिगत होंगे।
-पूरे कॉरिडोर पर ट्रेनों का संचालन जून 2025 में निर्धारित समय सीमा से पहले शुरू किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed