फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटियों के नाम से होगी घरों की पहचान, अधिकारियों ने गांवों में शुरू की नई पहल, तस्वीरें

Fri, 23 Oct 2020 11:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Oct 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Now the houses will be identified in daughters name  in the villages
नेम प्लेट लगने पर अपने पिता के साथ खुशी जताते हुए मनीषा। - फोटो : अमर उजाला

बेटियों को लेकर सामाजिक बदलाव की शुरुआत गांवों से हो गई है। अधिकारियों के प्रयास से गांवों में घर की पहचान बिटिया के नाम से होने लगी है। मुजफ्फरनगर जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में अब तक 260 मकानों पर बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगाई जा चुकी है।

Muzaffarnagar News: Now the houses will be identified in daughters name  in the villages
घरों के बाहर लगी बेटियों की नेम प्लेट - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले में इस समय मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। इस अभियान में जिला प्रोबेशन अधिकारी 30 सितंबर से कार्य कर रहे हैं। जिले के दस गांवों को चिह्नित कर इनमें बेटियों की जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में एक नई पहल यह है कि घरों के बाहर बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगाई जा रही है। 

Muzaffarnagar News: Now the houses will be identified in daughters name  in the villages
परिजन के साथ बेटी - फोटो : अमर उजाला

एक गांव में पांच से दस घरों पर यह नेम प्लेट लगी है। विभाग ने अभी तक जिले के आदमपुर, दतियाना, सोंटा, अमीगढ़, तिगरी, रहकडा, छपार में अभियान पूरा कर लिया है। इस अभियान में हाल ही सात गांव के 60 घरों के बाहर बिटिया की नेम प्लेट लगी है। इससे पहले जनवरी में 30 गांवों में 200 घरों पर नेम प्लेट लगाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Now the houses will be identified in daughters name  in the villages
घरों के बाहर लगी नेम प्लेट - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन ने कहा कि हम दस घरों पर बिटिया के नाम की नेम प्लेट लगाते हैं, तो 70 प्रतिशत सहर्ष स्वीकृति देते हैं। तीस प्रतिशत अभी भी ऐसे हैं, जो विरोध करते हैं। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Now the houses will be identified in daughters name  in the villages
घरों के बाहर लगी बेटियों की नेम प्लेट - फोटो : अमर उजाला

हमें बेटी के नाम की खुशी
बुढ़ाना कस्बे में ऋचा विश्वकर्मा की नेम प्लेट दरवाजे पर लगाई गई, तो पिता सुशील कुमार ने खुशी जताई। सुशील कुमार ने कहा कि अब बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं। हमें खुशी है कि बिटिया की नेम प्लेट गेट पर लगी है। अलमासपुर गांव में दस घरों पर बिटिया की नेम प्लेट लगी है। गांव की गुलशाना कहती हैं कि उसकी बेटी शाहिस्ता के नाम की प्लेट गेट पर लगी है। हमारी बेटी इससे खुश है। हम अपनी बेटी की पढ़ाई पूरी कराएंगे और उसे काबिल बनाएंगे। गांव की सुमन कहती हैं कि उसके घर के बाहर बेटी उर्वशी की नेम प्लेट लगी है। परिवार के सभी लोग खुश है। अब बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed