फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चपरासी भर्ती के लिए लगी कतार, आज भी होंगे साक्षात्कार, पढ़िए पूरा अपडेट

Fri, 23 Oct 2020 10:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Peon highly recruited in line
सीसीएसयू

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) कैंपस में चपरासी के छह पदों पर 193 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए। इनमें करीब 10 फीसदी लड़कियां रहीं। यहां उच्च शिक्षित युवकों की संख्या अधिक रही। शुक्रवार को कार्यालय अधीक्षक महिला छात्रावास और मैटर्न महिला छात्रावास के पदों पर साक्षात्कार होंगे।

Meerut News: Peon highly recruited in line
सीसीएसयू फाइल फोटो

सीसीएसयू कैंपस में आजकल 39 पदों पर नियुक्तियां हो रही हैं। ये सेल्फ फाइनेंस के तहत तीन साल की संविदा पर होंगी। यहां गुरुवार को चपरासी के छह पदों पर साक्षात्कार था।

Meerut News: Peon highly recruited in line
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

इसमें सामान्य श्रेणी के दो पदों पर 45, एससी श्रेणी के दो पदों पर 100 एवं ओबीसी के एक पद पर 48 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। चपरासी पद पर योग्यता आठवीं पास थी। 60 फीसदी आवेदन करने वाले ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट रहे। एक अभ्यर्थी के पास एमफिल की डिग्री थी। 193 अभ्यर्थियों में 20 लड़कियों की संख्या रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Peon highly recruited in line
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

आज सिर्फ दो पदों पर साक्षात्कार
विवि के अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण शुक्रवार को कार्यालय अधीक्षक महिला छात्रावास और मैटर्न महिला छात्रावास पद पर ही साक्षात्कार होगा। दूसरे पदों के लिए साक्षात्कार अलग-अलग तिथि में होगा। इसकी जानकारी विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है।

विज्ञापन
Meerut News: Peon highly recruited in line
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

इन पदों पर हो रही हैं नियुक्ति
कैंपस में प्रोग्रामर, कार्यालय अधीक्षक (महिला छात्रावास), कार्यालय सहायक पुस्तकालय, सहायक मैट्रन (महिला) कार्यालय, अधीक्षक, महिला चिकित्सक, सहायक आचार्य, उपाचार्य, उपनिदेशक, निदेशक-आचार्य, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षण सहायक, सीनियर प्रोग्रामर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर आदि शामिल हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed