नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के कार्यकर्ताओं ने शेरकोट में प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। जबरन दुकानें बंद कराने की कोशिश की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की नीयत से पथराव किया और जबरन दुकानें बंद कराने की कोशिश की। पुलिस ने लाठी फटकार कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
2 of 7
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले रखा है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने पथराव होने से इंकार किया है।
3 of 7
बिजनौर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष सुहेब खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता शेरकोट के नौमी मैदान पर एकत्र हुए और जुलूस निकालने की तैयारी करने लगे। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एनआरसी और सीएए के विरोध में जुलूस निकाला जा रहा है। एसआई जितेंद्र कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए जुलूस न निकालने का सुझाव दिया। कार्यकर्ता नहीं माने और पुलिस से कहासुनी करने लगे। चर्चा है कि इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।
4 of 7
जमकर पथराव किया
- फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना मिलने पर कुछ देर में एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब तक प्रदर्शनकारी वहां से नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार में पहुंच गए। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने दुकानों को जबरन बंद कराने का भी प्रयास किया। कई दुकानों में रखा सामान उठाकर फेंका, तो एक दुकान का शटर गिराकर दुकानदार को भीतर बंद कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद जामा मस्जिद पर एकत्र होकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद धामपुर सर्किल के सीओ महावीर सिंह राजावत ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर जामा मस्जिद पर एकत्र कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। बाद में शांति व्यवस्था के लिए पैदल मार्च निकाला। लोगों को चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश की, तो बख्शा नहीं जाएगा।
5 of 7
बिजनौर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जांच कर कार्रवाई होगी: एसओ
एसओ संजय कुमार पांचाल का कहना है कि पुलिस ने हस्तक्षेप कर जुलूस नहीं निकलने दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुहेब खान और कार्यकर्ता राहत पठान को मौके से हिरासत में लिया है। अधिकारियों को अवगत करा दिया है, कार्रवाई होगी।