फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mushtaq Khan: अभिनेता मुश्ताक मामले में नया खुलासा... 'हां' कहते ही फंसे; इस महीने में लिखी थी अपहरण की पटकथा

Mon, 23 Dec 2024 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Dec 2024 08:57 AM IST
सार

अभिनेता मुश्ताक मामले में नया खुलासा हुआ है। मुश्ताक खान के अपहरण की पटकथा इस महीने में ही लिख दी थी। मुश्ताक खान नोएडा में मुलाकात पर हां बोलते ही गिरोह के चंगुल में फंस गए थे। 

विज्ञापन
Mushtaq Khan kidnapping case script of kidnapping of actor Mushtaq Khan was written in October
Mushtaq Khan - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के खलनायकों ने अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण की पटकथा अक्तूबर माह में लिख दी और महीनेभर तक इंतजार किया। दरअसल, नोएडा में हुई मुलाकात के दौरान हां बोलने पर मुश्ताक खान आरोपियों के जाल में फंस गए। 


अब मुश्ताक खान ने अपने एक इंटरव्यू में विस्तार से पूरा वाकया सुनाते हुए बॉलीवुड को सीख दी है। हालांकि इस केस में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन की गिरफ्तारी होना बाकी है।
 
Trending Videos
Mushtaq Khan kidnapping case script of kidnapping of actor Mushtaq Khan was written in October
Mushtaq Khan - फोटो : instagram
केस का खुलासा होने के बाद अभिनेता मुश्ताक खान ने मुंबई में एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने बताया कि उनके पास अक्तूबर माह के आखिर में एक फोन आया। कॉलर ने कहा कि मुश्ताक सर...कैसे हैं आप। मुश्ताक खान ने पूछा कौन बोल रहे हैं..। सामने वाले ने कहा- मैं राहुल सैनी बोल रहा हूं... पहचाना, नोएडा में मिले थे। मुश्ताक खान बताते हैं कि नोएडा में मुलाकात की बात पर हां कहना पड़ा।
 
Mushtaq Khan kidnapping case script of kidnapping of actor Mushtaq Khan was written in October
Mushtaq Khan - फोटो : instagram
राहुल सैनी ने वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाले इवेंट के नाम पर बुकिंग की। इसके बाद चार नवंबर को उनके खाते में 25 हजार रुपये डाल दिए गए। 20 नवंबर को शाम चार बजे की एयर इंडिया फ्लाइट का टिकट बुक किया। रिटर्न टिकट भी बुक करके मुश्ताक खान के पास भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mushtaq Khan kidnapping case script of kidnapping of actor Mushtaq Khan was written in October
Mushtaq Khan - फोटो : facebook
दस बाइ दस फुट के कमरे में रखा
इंटरव्यू में मुश्ताक खान बताते हैं कि बीस नवंबर को चुनाव में मतदान करने के बाद करीब दो बजे एयरपोर्ट पर पहुंच गया। जहां पता लगा कि पौने चार बजे की फ्लाइट एक घंटा लेट है। दिल्ली से उनका अपहरण करके बिजनौर लाया गया। जहां उन्हें मुख्य आरोपी लवी पाल के घर में बने दस गुणा दस फुट के कमरे में रखा गया।
विज्ञापन
Mushtaq Khan kidnapping case script of kidnapping of actor Mushtaq Khan was written in October
mushtaq khan - फोटो : अमर उजाला
मुश्ताक खान ने दूसरे अभिनेताओं को भी सतर्क किया
इसके बाद एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। इस बीच आरोपी इस जद्दोजहद में लगे थे कि हमारे नाम पर ट्रांसफर किए बिना पैसा कैसे निकालें। इस इंटरव्यू में मुश्ताक खान ने दूसरे अभिनेताओं को भी सतर्क किया। कहा कि इवेंट बुकिंग पर जाने से पहले संबंधित थाने में जानकारी करें। बुकिंग करने वाले का आधार कार्ड मंगाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed