फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिस्ट्रीशीटर की हत्या: थानों में चस्पा अटैची चोरों की सूची में था मुकीत का नाम, बदमाशों ने सरेराह गोलियों से भूना

Mon, 02 Aug 2021 01:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 Aug 2021 01:20 PM IST
सार

मुकीत की पत्नी मुमताज ने थाना पुलिस को बताया है कि शनिवार की शाम को मुकीत के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। इसके बाद वह कार लेकर घर से गया था। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई खुर्शीद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ जानी थानें में दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Murder of history sheeter: Mukeet name was in the list of briefcase thieves in police stations
मृतक हिस्ट्रीशीटर का फाइल फोटो (बाएं) - फोटो : Amar Ujala Meerut

बिजनौर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुकीत अहमद की रविवार सुबह कांवड़ पटरी मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गांव की रंजिश और गैंगवार में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि करीब 16 साल पहले बिजनौर जिले में अंतर्राज्यीय अटैची चोरों के खिलाफ चले अभियान के दौरान उसकी भी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। अटैची चोर हिस्ट्रीशीटरों के नाम सभी थानों के बोर्ड पर चस्पा किए गए। इसके बाद अटैची चोरों ने बोर्ड से नाम हटवाने को खूब भागदौड़ की थी, कई अटैची चोरों ने पुलिस के डर से इस काम से तौबा कर ली थी। मुकीत भी इनमें शामिल था। मुकीत की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है।


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम ऊमरी कलां निवासी हिस्ट्रीशीटर मुकीत दिल्ली के जाफराबाद क्षेत्र में पत्नी मुमताज, बेटी साजिया (16) और फातिया (11) के साथ रहकर किराए पर कार चलाता था। वर्तमान में सीट कवर और जैकेट बनाने का काम भी कर रहा था। दिल्ली में लॉकडाउन से पहले फर्नीचर बनाने का काम कर रहा था।

Murder of history sheeter: Mukeet name was in the list of briefcase thieves in police stations
हिस्ट्रीशीटर की हत्या - फोटो : Amar Ujala Meerut

पुलिस के अनुसार करीब 15-16 साल पहले बिजनौर के अटैची चोर देशभर में बदनाम थे, आए दिन किसी न किसी राज्य की पुलिस उनकी तलाश में आती रहती थी। इसके बाद पुलिस ने जिले के सक्रिय अटैची चोरों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया। अटैची चोरों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।

इसी अभियान के तहत बिजनौर देहात पुलिस ने 25 नवंबर 2005 को मुकीत के अलावा उसके साथी आफताब, महताब, मारूफ, जावेद व नईम की कोतवाली हिस्ट्रीशीट खोली थी। अटैची चोर हिस्ट्रीशीटरों के नाम सभी थानों के बोर्ड पर चस्पा किए गए। मुकीत पर कर्नाटक राज्य के गोल गुंबज जिला बीजापुर में वर्ष 2006 में अटैची चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।

Murder of history sheeter: Mukeet name was in the list of briefcase thieves in police stations
हिस्ट्रीशीटर की हत्या - फोटो : Amar Ujala Meerut

पुलिस ने हटवा दिए थे एसपी के फोटो के साथ लगे फ्लैक्स और बोर्ड
मुकीत को भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा में जिला मंत्री बना दिया था, बाद में वह मोदी आर्मी का प्रदेश मंत्री भी बन गया था। आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी होने पर उसे हटा दिया गया था। वर्ष 2016 में उसने अपने नाम से शहर में बोर्ड और फ्लैक्स भी लगवा थे।

तत्कालीन एसपी व थाना प्रभारी के साथ उसके फ्लैक्स चर्चा का विषय बने थे, इन्हें भी पुलिस ने हटवा दिया था। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि मुकीत अहमद पूर्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री रह चुका है। उस पर गांव में दुश्मनी के चलते मुकदमें दर्ज करवाये थे। रविवार को वह एक मोबाइल कॉल आने के बाद कार लेकर निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of history sheeter: Mukeet name was in the list of briefcase thieves in police stations
मृतक हिस्ट्रीशीटर का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Meerut

घटना के खुलासे के लिए दो टीम बनाई, रंजिश में हत्या होने की आशंका
मुकीत की पत्नी मुमताज ने थाना पुलिस को बताया है कि शनिवार की शाम को मुकीत के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। इसके बाद वह कार लेकर घर से गया था। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई खुर्शीद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ जानी थानें में दर्ज कराई है। सुबह जानी कला में गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी कार में शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Murder of history sheeter: Mukeet name was in the list of briefcase thieves in police stations
हत्या के बाद मौके से बरामद कार व शव - फोटो : Amar Ujala Meerut
कार की बायीं तरफ की खिड़की खुली हुई थी और कार के नजदीक तमंचा पड़ा हुआ था। शव की शिनाख्त जिला बिजनौर गांव उमरी कला निवासी मुकीत अहमद (40) पुत्र इदरीश के रूप में हुई। एसपी देहात केशव ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई हैं। बिजनौर से भी जानकारी की जा रही है। उसकी अपने गांव में भी कई लोगों से भी दुश्मनी थी। ऐसे में यही लग रहा है कि रंजिश में हत्या की गई है। जानी थाना प्रभारी के अनुसार मृतक मुकीत पर बिजनौर के अलग-अलग थानों में 20 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed