दलित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बेटी की हत्या से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। यही नहीं बल्कि कल तो बेटी की लाश देख मां सदमे में आई गई थीं। वहीं परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। आगे देखिए कुछ तस्वीरें:-
2 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव लांक में दलित परिवार की छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बाद में शव को कमरे में पंखे के कुंदे से लटका दिया। वारदात को गांव के ही तीन युवकों ने अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
3 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यह सनसनीखेज वारदात बुधवार रात हुई। कक्षा 10 की छात्रा (17) के माता पिता एक रिश्तेदारी में पानीपत (हरियाणा) गए थे। जबकि घर पर उसकी तीन बहनें, दो भाई और दादा थे। रात करीब 11.30 बजे गांव का ही सनोज पुत्र सतपाल, जयबीर पुत्र मोहर सिंह और सोनू पुत्र बिजेंद्र छात्रा के घर में घुस गए।
4 of 7
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद छात्रा को जबरन उठाकर ले गए और दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को आत्महत्या दर्शाने के लिए आरोपियों ने चालाकी दिखाई और छात्रा का शव उसके घेर में छत के पंखे के कुंदे से लटका दिया। जब छात्रा को अगवा करके ले जाया गया, तो छात्रा की छोटी बहन ने आरोपियों को देख लिया था। इसके बाद उसने अपने दादा को घटना के बारे में बताया।
5 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, गुरुवार सुबह छात्रा के माता पिता भी गांव लौट आए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दलित छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की सूचना से पुलिस में अफरातफरी मच गई।