फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत

Mon, 17 Oct 2022 12:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Oct 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
Murder: Husband was asking for wife back, Meerut Boyfriend refused, stabbed to death
मृतक अशोक का फाइल फोटो व महिला प्रवेश - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के हस्तिनापुर की आरके कॉलोनी में दिल्ली बिजली निगम में सफाई कर्मचारी अशोक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। रविंद्र से पूछताछ में सामने आया कि रविंद्र की पत्नी प्रवेश से अशोक के संबंध थे। वह इसका विरोध करता था। रविंद्र ने करवाचौथ पर अशोक को फोन कर पत्नी से बातचीत कराने के लिए कहा।



अशोक ने बात नहीं कराई तो उसकी नाबालिग बेटी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसके बाद ही रविंद्र ने हत्या का इरादा कर लिया था। शनिवार को मौका मिलते ही अशोक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि अभी और तथ्यों की जांच की जा रही है। आज पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

जानकारी के अनुसार कस्बे की आर के कॉलोनी में रहने वाला अशोक पुत्र मिठ्ठनलाल पिछले करीब तीन वर्षो से अपना निजी मकान में रह रहा था। जबकि वह मूल रूप से दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला है। दिल्ली कारपोरेशन विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। उसकी पहली शादी कोमल से हुई थी जिसके 8 और 10 वर्ष के दो बच्चे हैं।

Murder: Husband was asking for wife back, Meerut Boyfriend refused, stabbed to death
मृतक अशोक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को अशोक की हत्या के बाद उसके बेटे सनी ने रविंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी शादीशुदा अशोक करीब तीन वर्ष पहले दिल्ली के ही कल्याणपुरी निवासी विवाहित प्रेमिका प्रवेश को लेकर हस्तिनापुर आया था।

Murder: Husband was asking for wife back, Meerut Boyfriend refused, stabbed to death
मृतक अशोक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अशोक की पहली पत्नी कोमल एक बेटे और बेटी के साथ उसकी मां के साथ दिल्ली में रह रही थी। कोमल ने रविवार को थाने पर बताया कि उन्होंने हस्तिनापुर की आरके कॉलोनी में एक प्लॉट खरीदा था। वहां मकान का निर्माण कराया था, यहां अशोक प्रवेश को लेकर रहने लगा। इसका कई बार विरोध किया पर वह नहीं माना। रविंद्र भी इसका विरोध कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder: Husband was asking for wife back, Meerut Boyfriend refused, stabbed to death
आरोपी का मकान - फोटो : अमर उजाला

हत्यारोपी रविंद्र ने बताया कि अशोक उसकी पत्नी प्रवेश को जबरन बहलाकर साथ लाया था। उसने कई बार विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। वह बार-बार उसे वापस करने की भी मांग कर रहा था। करवा चौथ के दिन उसने फोन किया था कि वह उसकी पत्नी को वापस लौटा दे, मगर अशोक ने रविंद्र की बेटी के बारे में अपशब्द कहे। इसे वह सहन नहीं कर पाया।

विज्ञापन
Murder: Husband was asking for wife back, Meerut Boyfriend refused, stabbed to death
meerut police - फोटो : अमर उजाला

रविंद्र ने बताया कि अशोक की हत्या के इरादे से वह तीन दिन पूर्व ही हस्तिनापुर आ गया और उसे मारने का मौका ढूंढता रहा। इसके बाद मौका मिलते ही चाकू से वार कर मार डाला। वह प्रवेश को अपने साथ ले जाने की जिद करता रहा, लेकिन प्रवेश नहीं मानी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस हत्यारोपी से चाकू बरामद करने की कोशिश में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed