फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मम्मी-मम्मी चिल्लाते रहे मासूम बच्चे, कहा- पापा ने मार डाला, तस्वीरें

Fri, 01 Dec 2017 08:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 01 Dec 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
Mummy mummy screaming innocent children said papa kills photos
पत्नी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। मासूम बच्चे रोते हुए चिल्लाते रहे कि कोई मम्मी को बचा लो। पापा ने मम्मी को मार दिया। अवैध संबंध के शक में एक फौजी युवक ने अपने मासूम बच्चों के सामने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बच्चे अभी भी दहशत में हैं।

Mummy mummy screaming innocent children said papa kills photos
एसपी सिटी मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

फौजी ने पत्नी की हत्या करने के बाद रिश्तेदार को फोन कर बुला लिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बच्चों ने पुलिस से कहा कि पापा ने मम्मी को मार डाला। एसपी सिटी, सीओ ब्रह्मपुरी ने मौके पर जाकर आरोपी से पूछताछ की। महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

पढ़ें : फौजी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, मम्मी-मम्मी चिल्लाए बच्चे

Mummy mummy screaming innocent children said papa kills photos
पत्नी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

बागपत रोड स्थित मलियाना पुलिस चौकी के पास नंदनी कुंज कॉलोनी में फौजी सुरेंद्र पाल सिंह की पत्नी सविता (35) अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। सुरेंद्र पाल मेरठ में 159 फील्ड यूनिट रेजीमेंट में नायक है। बुधवार रात करीब नौ बजे सुरेंद्र दस दिन की छुट्टी लेकर घर पर आया। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र को पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और फौजी ने अपने लाइसेंसी बंदूक उठाई और दोनों मासूम बच्चों के सामने सविता के सिर में गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mummy mummy screaming innocent children said papa kills photos
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

उसके बाद फौजी ने सविता के भाई रतन को फोन किया कि उसका भांजा बीमार है। फोन पर बात करने के दौरान ही बच्चों ने शोर मचाकर कहा कि मम्मी को पापा ने मार दिया है। यह बात रतन को सुनाई दे गई। रतन अपने गांव पांचली जानी से अपने एक दोस्त के साथ नंदनी कुंज में सविता के घर पहुंचा। सविता की शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। सुरेंद्र भी दूसरे कमरे में बैठा हुआ था। तभी रतन ने सुरेंद्र को कमरे में बंद करके पुलिस को सूचना दे दी।

पढ़ें : पापा ने मम्मी को मार डाला, मासूम ने पुलिस को बताया पूरा सच, तस्वीरें

विज्ञापन

फौजी गिरफ्तार, बंदूक कब्जे में ली 

Mummy mummy screaming innocent children said papa kills photos
मासूम बच्चे - फोटो : अमर उजाला

महिला की हत्या की जानकारी पर एसओ टीपीनगर बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया भी पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को पीएम हाउस भेजा। पुलिस ने सुरेंद्र को गिरफ्तार कर टीपीनगर थाने भेजा और उसकी लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ली है। पुलिस ने रतन की तहरीर पर सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed