फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुजफ्फरनगर: पति से रूठकर आई विवाहिता की होमगार्ड से कराई शादी, थानेदार की हुई फजीहत, देखें तस्वीरें

Sat, 01 Sep 2018 12:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 01 Sep 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
Mujaffarnagar: woman married to homegaurd in police station makes a difficult for inspector
पति पत्नी की सुलह कराते थानेदार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। दरअसल, यहां घर के झगड़े में पिया से रूठ कर चली आई विवाहिता की होमगार्ड से कराई गई शादी थानेदार के लिए झमेला बन गई। पति को जैसे ही बीवी की शादी कराए जाने की खबर मिली, उसके होश उड़ गए। देहरादून से आए पति ने थाने पहुंचकर बवाल किया तो पुलिस ने आनन-फानन में उसकी पत्नी को होमगार्ड के घर से बुला कर उसे सौंप दिया। जानें क्या था मामला:-

शादी ने पुलिस की फजीहत करा दी

Mujaffarnagar: woman married to homegaurd in police station makes a difficult for inspector
थाने में होमगार्ड को वरमाला पहनाती महिला - फोटो : अमर उजाला
थानों में शादियां तो बहुत सुनी होगी, मगर जिले के चरथावल थाने में होमगार्ड की 27 अगस्त को कराई गई शादी ने पुलिस की फजीहत करा दी। गत सप्ताह एक महिला चरथावल में घूमती नजर आई। हैबतपुर बस अड्डे पर एक ठेली वाले ने उसे अपने यहां पनाह दी, जिसकी सूचना डायल 100 को दी गई। पुलिस ने जानकारी की, लेकिन महिला कौन है, कहां से आई है, यह जाने बिना पुलिस लौट आई। दो दिन बाद खुद महिला थाने पहुंच गई। थाने में तैनात होमगार्ड जय सिंह ने इंस्पेक्टर से महिला से उसकी शादी कराने का आग्रह किया। महिला का अतीत जाने बिना थानेदार ने भी माला और मिठाई मंगाने का फरमान दे दिया। ग्रामीणों और स्टाफ की मौजूदगी में होमगार्ड और महिला ने एक दूसरे को वरमाला पहना दी। 

दस साल पहले होमगार्ड की पत्नी की हो गई थी मौत

Mujaffarnagar: woman married to homegaurd in police station makes a difficult for inspector
मुजफ्फरनगर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
होमगार्ड जय सिंह शादी के बाद महिला को अपने गांव सिंकदरपुर ले गया। होमगार्ड की पत्नी की दस साल पहले मौत हो चुकी है। शादी के तीन दिन बाद 30 अगस्त को देहरादून से महिला का पति और रिश्तेदार चरथावल थाने पहुंच गए। उनके ऐतराज के बाद पुलिस के होश ठिकाने आए। परिजनों ने बताया कि मनमुटाव के बाद महिला घर से गायब हो गई थी। बृहस्पतिवार रात दो बजे महिला को सिकंदरपुर गांव से बुलवाया गया और पति की सुपुदर्गी में दे दिया गया। रात में ही परिजन महिला को लेकर उत्तराखंड चले गए। सिकंदरपुर ग्राम के प्रधान पति कर्म सिंह ने बताया कि होमगार्ड जय सिंह की थाने में जिस महिला से शादी कराई गई, वो वापस चली गई थी। बिना जानकारी के शादीशुदा महिला की होमगार्ड से शादी कराने के फैसले पर इंस्पेक्टर की किरकिरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन शादियां करा चुके हैं इंस्पेक्टर 

Mujaffarnagar: woman married to homegaurd in police station makes a difficult for inspector
मुजफ्फरनगर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
चरथावल प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी का थाने में शादियां कराने का शौक चर्चाओं में है। अभी तक वह तीन शादियां करा चुके हैं। कसबे के नदीम पुत्र दिलशाद का रिश्ता सहारनपुर की शबनम से हुआ था, लेकिन किसी बात को लेकर निकाह नहीं हो सका। गत 18 जुलाई को लड़की खुद ही चरथावल आ गई। इंस्पेक्टर ने परिजनों की सहमति से मौलवी मोबीन को थाने में बुला कर निकाह पढ़वा दिया। पति-पत्नी के विवाद के एक मामले में भी थाने में मौअज्जिज लोगों के बीच सुलहनामा करा कर उन्हें एक दूसरे से माला पहनवाई गई। पुलिस वारदातों के खुलासे कर पाए या नहीं, मगर इंस्पेक्टर का शादी कराने का अंदाज निराला है। 
विज्ञापन

हुई थानेदार की किरकिरी

Mujaffarnagar: woman married to homegaurd in police station makes a difficult for inspector
थाने में होमगार्ड को वरमाला पहनाती महिला - फोटो : अमर उजाला

चरथावल थाने के इंस्पेक्टर विंध्याचल तिवारी के अनुसार होमगार्ड जय सिंह से जिस महिला की शादी कराई थी, वह वापस लौट गई है। मुझे जानकारी मिली थी कि महिला बेसहारा है और इधर-उधर भटक रही है। उसका जीवन सुख से बीते, इसीलिए थाने के होमगार्ड से शादी करा दी गई थी। महिला ने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि से अवगत नहीं कराया था। वहीं एसपी सिटी ओमवीर सिंह के अनुसार चरथावल थाने में किस आधार पर महिला की शादी होमगार्ड से कराई गई, इसकी जानकारी नहीं है। यदि महिला पहले से शादीशुदा है, तो उसका इस तरीके से विवाह कराना गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed