फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: घर में मां कर रही थी इंतजार, रेलवे स्टेशन पर हुआ बेटे का मर्डर; पत्नी से आखिरी बार हुई ये बात; पूरी कहानी

Sun, 21 Jun 2026 02:19 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 21 Jun 2026 02:19 PM IST
सार

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर बागपत के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की मां उसके घर आने का इंतजार करती रही। दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी करने वाले पंकज धामा के सुबह आठ बजे तक घर नहीं आने पर मां ने फोन किया। फोन किसी अन्य शख्स ने उठाया और मां को जानकारी दी कि उसकी हत्या हो गई है।

विज्ञापन
Mother was waiting at home son murdered at Delhi railway station baghpat news in hindi
delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय हुए झगड़े में मारे गए पंकज धामा बागपत के खेकड़ा निवासी मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा का उसकी मां कविता सुबह इंतजार करती रह गई। उन्होंने पंकज को फोन किया तो फोन किसी अन्य व्यक्ति ने रिसीव किया, जिसने शाहदरा रेलवे स्टेशन पर पंकज धामा की हत्या होने के बारे में बताया। इतना सुनते ही पंकज के परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई और परिवार वाले पड़ोसियों के साथ दिल्ली के शाहदरा गए।


कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा निवासी कविता ने बताया कि उनका बेटा पंकज कई साल से दिल्ली में इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन पर गार्ड की नाइट ड्यूटी कर रहा था। वह शाम को ड्यूटी पर जाता और सुबह साढ़े सात से आठ बजे तक ट्रेन से ही घर वापस आ जाता था। उन्होंने बताया कि रात में पंकज ने दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने के बाद फोन पर बातचीत की। 
Mother was waiting at home son murdered at Delhi railway station baghpat news in hindi
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरोपियों को हटाता पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
पंकज ने कहा कि सुबह जल्दी ही घर वापस आ जाएगा। शनिवार सुबह आठ बजे तक पंकज वापस नहीं आया तो उन्होंने थोड़ी देर इंतजार किया। दिल्ली से आने वाली ट्रेन का समय बीतने के बाद भी पंकज घर नहीं आया तो उन्होंने फोन किया, तभी पंकज का फोन किसी अन्य व्यक्ति ने रिसीव किया।
Mother was waiting at home son murdered at Delhi railway station baghpat news in hindi
पंकज धामा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनको बताया गया कि शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय दूसरे यात्रियों से पंकज का झगड़ा हो गया और उन्होंने पंकज की पीटकर हत्या कर दी। दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर परिवार वाले शव लेकर आए और यहां अंतिम संस्कार किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother was waiting at home son murdered at Delhi railway station baghpat news in hindi
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पड़े पंकज को खींचता पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
छुट्टियों में अपने भाई के पास देहरादून गए हुए थे पत्नी और बच्चे
कविता ने बताया कि उनके बड़े बेटे पंकज की सात साल पहले बड़ौत की पूजा के साथ शादी हुई थी। पंकज का एक बेटा सम्राट और बेटी मिष्ठी है। पंकज का साला ऋषि देहरादून में नौकरी करता है। गर्मियों की छुट्टी के कारण दस दिन पहले पूजा दोनों बच्चों को लेकर अपने भाई के यहां देहरादून चली गई थी।
विज्ञापन
Mother was waiting at home son murdered at Delhi railway station baghpat news in hindi
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरोपियों से बात करता पुलिसकर्मी, नीचे पड़ा पंकज - फोटो : वीडियो ग्रैब
मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने के बाद पंकज ने अपनी पत्नी पूजा से फोन पर बात की थी। पूजा ने भी जल्दी ही देहरादून से वापस आने की बात कही थी। शनिवार सुबह पंकज की हत्या का पता चलने पर उन्होंने ही पूजा को फोन करके इसके बारे में बताया। उनके परिवार में छोटा बेटा सन्नी, बेटी पायल, पंकज की पत्नी और उसके दो बच्चे रह गए हैं। पंकज के पिता राजेंद्र धामा किसान हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed