मेरठ में दौराला के जंगल में एक साल पहले हिमाचल प्रदेश निवासी युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी शाकिब और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें पता चला कि शाकिब ने अमन बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया। दोस्तों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। अंत में युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी।
बेटी के हत्यारे को देखते ही खौला मां का खून,पुलिस के सामने ही जड़ दिए थप्पड़
बेटी की हत्या का खुलासा होने की जानकारी लगने पर उसकी मां अपने परिजनों के साथ पुलिस लाइन में पहुंच गई। शाकिब को देखते उसका गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस के सामने महिला खुद को न रोक सकी और उसने शाकिब को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। उसके बाद घटना की जानकारी एसएसपी के सामने रेशमा ने दी।
छात्रा के साथ हुई इस घिनौनी वारदात में साकिब की भाभी रेशमा ने भी दरिंदों का साथ दिया था, ये सुनकर छात्रा की मां कुर्सी से उठ खड़ी हुई और रेशमा को भी कई थप्पड़ जड़ डाले। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने छात्रा की मां को समझा बुझाकर शांत कराया।
छात्रा की मां ने कहा कि साकिब ने अमन बनकर उनकी बेटी को अपने जाल में फंसाया। तंत्र-मंत्र क्रिया करके उसकी बेटी को अपने जाल से नहीं निकलने दिया। 5 मई 2019 को बेटी घर से पैसा और जेवरात लेकर निकल गई थी।
दरिंदे शाकिब ने मेरी बेटी को बड़ी बेरहमी से मारा। उसको फांसी की सजा हो तभी हम हमें इंसाफ मिलेगा। मैं अपने मरते दम तक बेटी के इंसाफ के लिए लड़ूंगी।
आरोपी शाकिब ने सिपाही सुधीर मलिक से पिस्टल छीनी और फिर उसी से सिपाही को गोली मारना बताया गया। बताया जा रहा है कि इस मामले की लापरवाही में सिपाही सुधीर मलिक को एसएसपी ने 2 दिन पहले ही लाइन हाजिर किया था।
सवाल उठता है कि पुलिस कस्टडी में आरोपी शाकिब सिपाही से कैसे पिस्टल छीन लेता है और गोली चला देता है। इसको लेकर जांच होनी चाहिए।
इतने बड़े गंभीर मामले में सिपाही अपनी पिस्टल भी ठीक से नहीं संभाल सकते तो बदमाशों के साथ कैसे मुकाबला करेंगे। इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं।
चर्चा यह भी है कि सिपाही ने इस मामले में आरोपियों से सेटिंग की थी। जिसके चलते उस पर एसएसपी ने कार्रवाई की थी। अब आरोपी ने उसी सिपाही से पिस्टल छीन कर उसे गोली मार दी।