फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon: मानसून की पहली बारिश की जोरदार दस्तक, 119 मिमी बरसे बादल, सड़कों से लेकर खेत तक जल ही जल

Mon, 30 Jun 2025 11:37 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 30 Jun 2025 11:37 AM IST
सार

मेरठ में मानसून की पहली जोरदार बारिश ने 119 मिमी का रिकॉर्ड बनाया है। रातभर झमाझम बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया है, जबकि किसानों को भारी राहत मिली है। बारिश का सिलसिला अभी दो-तीन दिन और जारी रहेगा।

विज्ञापन
Monsoon Hits Meerut with 119 mm Rainfall, Streets Flooded and Farmers Relieved
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून की पहली जोरदार दस्तक ने शहर वासियों और किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। रविवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश का दौर अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले करीब 12 घंटे में 119 मिली मीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मानसूनी बारिश का दौर दो-तीन दिन तक लगातार बना रहेगा।



पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून की जोरदार दस्तक के साथ बारिश के तेवर बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार की रात करीब 10 बजे से शुरू हुई बारिश सोमवार को दोपहर तक झमाझम होती रही। बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित हो गया, वहीं शहर वासियों को गर्मी से भी राहत मिली है।

Monsoon Hits Meerut with 119 mm Rainfall, Streets Flooded and Farmers Relieved
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश ने काफी राहत दी है और मौसम को बदल दिया है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर  यूपी शाही का कहना है कि आगामी दो-तीन दिन तक मानसूनी बारिश बनी रहेगी। अभी बारिश की संभावना आगे भी जताई जा रही है। शुरुआत की बारिश जल्द ही रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Monsoon Hits Meerut with 119 mm Rainfall, Streets Flooded and Farmers Relieved
बारिश के बाद हुए जलभराव से होकर गुजरते वाहन - फोटो : संवाद
सभी फसलों के लिए लाभकारी है यह बारिश :डॉ एम शमीम
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम का कहना है कि मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को मानसून की पहली बारिश ने काफी राहत दी है। बारिश यह सभी फसलों के लिए काफी लाभकारी है।

इस समय बारिश न होने के चलते गर्मी का असर ज्यादा था और धरती भी आग उगल रही थी। बारिश से चारे की फसल धान की पौध और गन्ने की फसल व बेल वाली फसलों को काफी लाभ मिला है। यह बारिश सीधे फसलों को लाभ देगी और जो किसान धान की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए भी यह बारिश अच्छी रहेगी किसान अपनी पौध तैयार कर जल्दी ही और समय से अपनी धान की बुवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Hits Meerut with 119 mm Rainfall, Streets Flooded and Farmers Relieved
बारिश के दौरान जलभराव।
बारिश से शहर की सड़के डूबी जगह हुआ जल भराव
मोदीपुरम रात भर से हो रही बारिश ने शहर की सड़कों को डुबो दिया है। जगह-जगह जल भराव हो रहा है शहर से लेकर देहात तक लबालब बारिश ने मौसम को बदल दिया। है। सड़के और नाले पूरी तरह से ओवरफ्लो हो चुके हैं। कंकरखेड़-मोदीपुरम-पल्लवपुरम, दिल्ली-देहरादून हाईवे, बेगमपुल, दिल्ली रोड, केसरगंज, हापुड़ अड्डा, शास्त्री नगर मेडिकल व क्षेत्र लाल कुर्ती आदि में जल भराव की समस्या से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को जूझना पड़ा। बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी है।
 
विज्ञापन
Monsoon Hits Meerut with 119 mm Rainfall, Streets Flooded and Farmers Relieved
बारिश का नजारा।
सीजन में सबसे ज्यादा हुई बारिश
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला प्रभारी अशोक गुप्ता का कहना है कि इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश 119 मिली मीटर दर्ज की गई है। अभी तक की बारिश में जून महीने में यह बारिश सबसे ज्यादा है। जून महीने का अंतिम दिन भी सुबह से लेकर शाम तक बारिश होने से पिछला रिकॉर्ड भी टूट जाएंगे। अभी बारिश का दौर आगे भी ऐसे ही बना रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed