फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माॅडल हत्याकांड में उलझी गुत्थी: गर्लफ्रेंड से झगड़ा... दो करोड़ रुपये या दोस्ती, आखिर क्या है हत्या की वजह

Thu, 22 Aug 2024 11:33 AM IST
डिंपल सिरोही अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 22 Aug 2024 11:33 AM IST
सार

गुड़गांव में माॅडलिंग करने वाले मेरठ निवासी विवेक की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। उसके जीजा विवेक ने बताया कि गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड की बर्थडे पाटी में झगड़ा हो गया था। तभी से विवेक डरा हुआ था।

विज्ञापन
Model Vivek Murder Meerut unsolved: Clash with girlfriend, two crore rupees or murder for friendship
विवेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कंकरखेड़ा के डिफेंस एनक्लेव बी ब्लॉक निवासी विवेक शाहू (32) की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। विवेक का कुछ दिन पहले गुड़गांव में गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ था। इसके बाद से वह बहुत डरा हुआ था। दूसरी वजह डेढ़ साल पहले विवेक ने जमीन बेची थी, उसको दो करोड़ रुपये मिले थे। ऐसे में करोड़ों रुपये के लिए भी उसका कत्ल किया जा सकता है। सबसे शुरुआती संदेह दिल्ली से आने वाले दोस्तों पर भी है, जिनसे विवेक मिलने गया था। आखिर वे कौन करीबी थे, जिनके लिए विवेक पार्टी करने के लिए जीजा से रुपये मांग रहा था।

Model Vivek Murder Meerut unsolved: Clash with girlfriend, two crore rupees or murder for friendship
विवेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विवेक का शव दुल्हैड़ा रोड पर एक खेत के किनारे पड़ा मिला था। कमर में गोली मारी गई थी। बुलेट पेट से पार हो गई थी। विवेक के चेहरे और गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। हाथों में मिट्टी मिली है। इससे लग रहा है कि उसने मरने से पहले काफी संघर्ष किया होगा।

पुलिस संदेह जता रही है कि मारपीट के बाद विवेक को गोली मारी गई होगी। गले पर भी उंगलियों के निशान हैं। कैलाशी अस्पताल के आगे से विवेक दुल्हैड़ा कैसे पहुंचा? इसको लेकर पुलिस जगह-जगह लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही है।

Model Vivek Murder Meerut unsolved: Clash with girlfriend, two crore rupees or murder for friendship
विवेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, विवेक घर से 7:40 बजे निकलते हुए नजर आ रहा है। वह कैलाशी अस्पताल तक पैदल जाते नजर आ रहा है। इससे आगे की फुटेज पुलिस चेक कर रही है। उसका मोबाइल गायब है, ऐसे में मोबाइल में हत्या की वजह से सबूत हो सकते हैं।

जीजा तनुज कुमार का कहना है कि विवेक रात 11 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो मोबाइल पर कॉल की। दो बार घंटी गई। तीसरी बार कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद उन्होंने आसपास में तलाश की। रिश्तेदारों और दोस्तों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोपहर को उसकी मौत की खबर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Model Vivek Murder Meerut unsolved: Clash with girlfriend, two crore rupees or murder for friendship
विवेक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कोई नजदीकी भी है शामिल
जिस तरह से विवेक के शव को दुल्हैड़ा रोड पर खेत में फेंका गया है, उससे लग रहा है कि कोई नजदीकी भी हत्या में शामिल है। ऐसा हो सकता है कि विवेक को पार्टी का लालच देकर बुलाया गया हो और धोखे से पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी गई हो।

मोबाइल में कोई फोटो या वीडियो भी ऐसा हो सकता है, जिसके इरादे से मोबाइल गायब किया गया हो। ऐसा भी हो सकता है कि जहां हत्या की गई हो वहां मोबाइल गिर गया हो, शव को यहां लाकर फेंका गया हो। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Model Vivek Murder Meerut unsolved: Clash with girlfriend, two crore rupees or murder for friendship
विवेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बहनें बोलीं- भैया अब हम किसे बांधेंगे राखी, दिसंबर में थी शादी की योजना
घर के इकलौते बेटे विवेक की हत्या की खबर मिलते ही मां मिथलेश और दोनों बहन प्रिया और प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों बहनें बस एक ही बात बोल रहीं थी कि दो दिन पहले राखी बांधी थी, आज भाई चला गया। अब वे किसे राखी बांधेंगी?

परिजनों का कहना था कि रिश्ते आ रहे थे, विवेक दिसंबर में शादी करने के लिए कहता था। आज सब खत्म हो गया। मां मिथलेश बेटे की मौत से बेसुध हो गईं। परिवार की हाल देखकर कोई समझ नहीं पा रहा था कि ढाढस बंधाएं तो कैसे। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को पैतृक गांव कुसैड़ी में विवेक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed