ऐतिहासिक नौचंदी मेला मेरठ में हर साल लगता है। इसका शुभारंभ होली के बाद दूसरे रविवार को ही होता है। इसकी खास बात यह है कि जो इसका शुभारंभ करते हैं वह सामपन नहीं करते। शुभारंभ करने वाले अधिकारियों में से कई बीच में ही चले जाते हैं।
2 of 9
नौचंदी मेला
- फोटो : अमर उजाला
नौचंदी का नाम मां नवचण्डी के नाम पर पड़ा था। नवचण्डी के मंदिर में नारियल, चुनरी चढ़ाने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। नौचंदी के लिए चार मुख्य गेट बने हुए हुए है। भक्तों की भीड़ के लिए गेट पर टोटके किये जाते हैं। जिसके तहत 11 चप्पलों की माला भी लटकाई जाती है।
3 of 9
नौचंदी मेला
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कई फिल्म स्टार भी इस मेले की चर्चा कर चुके हैं, जैसे जोली एलएलबी में फिल्म अभिनेता अरसद वारसी, और भी कई फिल्मों में नौचंदी मेले का जिक्र किया गया है।
4 of 9
नौचंदी मेला
- फोटो : अमर उजाला
कहां स्थित है यह मंदिर
उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के जागृति विहार में सैंकड़ों वर्ष पुराना ऐतिहासिक मंशा देवी मंदिर है। मान्यता है कि मां मंशा देवी यहां आने वाले अपने सभी भक्तों की मुरादें पूरी करती हैं।
5 of 9
नौचंदी मेला
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में वैसे तो रोजाना ही भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन नवरात्र में मां मंशा देवी के दर्शन करने के लिए मेरठ ही नहीं अन्य शहर और प्रदेशों से भी भक्त यहां पहुंचते हैं। दुर्गा अष्टमी और नवमी को यहां सबसे अधिक भीड़ होती है। इस दौरान भक्तों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहता है।