फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Namo Bharat: जल्द शताब्दीनगर तक दौड़ेगी नमो भारत, अंतिम चरण में कार्य, मेरठ मेट्रो की ये रहेंगी खासियत

Thu, 10 Apr 2025 11:42 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 10 Apr 2025 11:42 AM IST
सार

शताब्दीनगर स्टेशन के निर्माण और फिनिशिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। फिनिशिंग कार्य पूर्ण होने के बाद इस स्टेशन तक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मेरठ के लोगों के लिए नमो भारत व मेट्रो लाइफलाइन साबित होंगी।

विज्ञापन
Namo Bharat: Namo Bharat will soon run till Shatabdinagar, work is in the final phase
नमो भारत - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में नमो भारत ट्रेन जल्द ही मेरठ साउथ से आगे शहर की ओर शताब्दीनगर स्टेशन तक पहुंचने वाली है। इसके लिए शताब्दीनगर स्टेशन के निर्माण और फिनिशिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यह काम अंतिम चरण में है। छह किमी के इस खंड तक ट्रैक बिछाया जा चुका है। ओएचई का काम भी पूर्ण हो गया है। शताब्दी नगर स्टेशन संचालित होने के साथ ही नमो भारत मेरठ शहर के अंदरूनी हिस्से तक जुड़ जाएगी। नमो भारत और मेट्रो ट्रेन का ट्रायल लगातार चल रहा है।

 
Namo Bharat: Namo Bharat will soon run till Shatabdinagar, work is in the final phase
नमो भारत - फोटो : अमर उजाला
एनसीआरटीसी के जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स के अनुसार अभी तक नमो भारत न्यू अशोक नगर दिल्ली से मेरठ साउथ तक 55 किलोमीटर का सफर तय कर रही है। मेरठ साउथ के बाद यहां अगला स्टेशन शताब्दी नगर ही होगा। शताब्दी नगर स्टेशन पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों का स्टॉपेज होगा।
Namo Bharat: Namo Bharat will soon run till Shatabdinagar, work is in the final phase
नमो भारत का शताब्दीनगर स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
शताब्दीनगर स्टेशन में यात्रियों के आने-जाने के लिए दो एंट्री-एग्जिट हैं। पार्किंग का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। इस स्टेशन के संचालित होने हापुड रोड क्षेत्र ही नहीं बल्कि ब्रह्मपुरी, रेल विहार (रिठानी), पंचवटी एन्कलेव, सुपरटेक पाम ग्रीन सोसायटी, जलवायु टॉवर आदि में रहने वालों को बड़ा फायदा मिलेगा। 
यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: कमिश्नरी के बाहर दो युवकों ने किया आत्मदह का प्रयास, पढ़ें-मेरठ से अपराध संक्षेप
विज्ञापन
विज्ञापन
Namo Bharat: Namo Bharat will soon run till Shatabdinagar, work is in the final phase
नमो भारत - फोटो : अमर उजाला
परतापुर मेट्रो स्टेशन का कार्य भी अंतिम चरण में 
मेरठ साउथ के बाद मेरठ मेट्रो का अगला स्टॉप परतापुर मेट्रो स्टेशन है। इस स्टेशन पर फिनिशिंग कार्य जारी है। इस स्टेशन पर नमो भारत का स्टॉप नहीं होगा। परतापुर स्टेशन के पास में ही भारतीय रेलवे का परतापुर रेलवे स्टेशन भी है। इसके बाद रिठानी मेट्रो स्टेशन है। जहां के नजदीक कुछ औद्योगिक क्षेत्र भी बने हैं।
विज्ञापन
Namo Bharat: Namo Bharat will soon run till Shatabdinagar, work is in the final phase
मेरठ मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ मेट्रो की खासियत
-अत्याधुनिक बॉडी डिजाइन, 3.2 मीटर चौड़े और 22 मीटर लंबे स्टेनलेस स्टील कोच
-करीब 175 सीटों वाली 3 कोच की मेट्रो ट्रेन, 700 से अधिक यात्री एक बार में कर सकेंगे सफर
-एर्गोनॉमिक डिजाइन, आरामदायक सीटें, सामान रखने के लिए रैक
-खड़े होने वाले यात्रियों के लिए सीटों पर ग्रैब हैंडल के साथ आधुनिक इंटीरियर डिजाइन
-भारत में ही 100 प्रतिशत डिजाइन और निर्माण
-इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए चार्जिंग पोर्ट, इंडिकेशन लाइट के साथ पुश बटन वाले दरवाजे
-बड़े इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड और स्पीकर, इनडोर-आउटडोर सीसीटीवी कैमरे
-इमर्जेंसी अलार्म और टॉक बैक सिस्टम जैसे सुरक्षा उपाय, आपातकालीन निकासी के लिए उपकरण
- भीड़ प्रबंधन के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर, मेडिकल स्ट्रेचर व्हीलचेयर के लिए भी स्थान


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed