फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Millions of fake sporting goods were caught in Meerut, brand protectors raided, report filed against factory owner

मेरठ में लाखों की नकली खेल सामग्री पकड़ी, फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 Jun 2020 08:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Jun 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
Millions of fake sporting goods were caught in Meerut, brand protectors raided, report filed against factory owner
बैडमिंटन - फोटो : social media

मेरठ में लॉकडाउन खुलते ही नकली खेल सामग्री बनाने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम) की टीम ने करीब चार लाख रुपए कीमत का नकली माल पकड़ा। ब्रांड प्रोटेक्टर्स के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने फर्म संचालक के खिलाफ टीपी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने शनिवार को टीपी नगर थाना पुलिस के साथ दिल्ली रोड पर एक कार को रुकवा लिया। तलाशी में गाड़ी के अंदर से ब्रांडेड कंपनी योनेक्स, एसएस और एसजी कंपनी का खेल का सामान बरामद हुआ। कार सवार की पहचान हस्तिनापुर निवासी श्रीराम स्पोर्ट्स नाम की फर्म मालिक दिनेश कुमार के रूप में हुई।

विज्ञापन

धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पांच माह पहले लालकुर्ती क्षेत्र में इसी तरह की एक कार्रवाई के दौरान दिनेश का नाम सामने आया था। उसके बाद से लगातार दिनेश पर नजर रखी जा रही थी। उन्होंने बताया दिनेश हस्तिनापुर में सामान तैयार कर तड़के शहर स्थित अपने गोदाम पर ले आता था। वहीं से माल डिलीवरी करता था। 

शहरों में करता था सप्लाई
मौके से टीम ने 75 पीस योनेक्स कंपनी के बैडमिंटन, 225 एसएस कंपनी के एल्बो गार्ड और करीब इतने ही एलजी कंपनी के एल्बो गार्ड जब्त किए हैं। बाजार में इनकी कीमत करीब चार लाख रुपये है। दिनेश के अनुसार कोलकाता, पटना, चंडीगढ़, भोपाल, इंदौर और दिल्ली तक माल की सप्लाई होती रही है। शहर में कितने लोगों के पास माल की सप्लाई होती थी, इसका सुराग लगाया जा रहा है। 

ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक धीरेंद्र सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। ऐसे मामलों में कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रावधान है।  -चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ ब्रह्मपुरी 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed