{"_id":"63ca4010d392f206f148e300","slug":"meerut-woman-jim-trainer-conspired-with-daughter-and-her-lover-to-rob-rss-leader-house-2023-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: निशाने पर था RSS नेता का घर, मौज-मस्ती के लिए रची ऐसी साजिश, चौंका देगी 'लेडी डॉन' की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: निशाने पर था RSS नेता का घर, मौज-मस्ती के लिए रची ऐसी साजिश, चौंका देगी 'लेडी डॉन' की पूरी कहानी
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:51 PM IST
सार
Meerut News : महिलालेडी डॉन के निशाने पर RSS नेता का घर था। उसने अपनी बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी साजिश रची थी। पुलिस ने प्लानिंग का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
1 of 8
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ जनपद के विजय नगर में आरएसएस (RSS) के नगर सह संयोजक एवं सराफा व्यापारी विजयवीर रस्तोगी के घर डाका डालने के प्रयास की घटना का क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया।
पुलिस के अनुसार विजयवीर रस्तोगी के परिवार की भतीजी एवं जिम ट्रेनर देहली गेट नील की गली निवासी भावना रस्तोगी ने बेटी वंशिका के प्रेमी विवेक बिष्ट के साथ वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था। पुलिस ने मां-बेटी और प्रेमी समेत उसके एक साथी मुरादाबाद बंगला गांव निवासी मोहित सैनी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 of 8
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
एक आरोपी अलीपुर परीक्षितगढ़ निवासी आयुष त्यागी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।
3 of 8
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
बता दें कि 15 जनवरी की शाम बदमाश किराए पर घर लेने के बहाने विजय नगर में सराफा व्यापारी विजयवीर रस्तोगी के घर में घुसे थे। इस दौरान घर के पालतू कुत्ते जिम्मी ने हमला कर घटना होने से बचा दी थी। थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज हुआ था। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि मास्टरमाइंड भावना रस्तोगी ने अपनी बेटी वंशिका के साथ डाका डालने की योजना बनाई। वंशिका ने अपने प्रेमी को मां से मिलवाया। विवेक ने डाका डालने के लिए अपने मुरादाबाद के साथी मोहित और आयुष त्यागी को तैयार किया। डाका डालने के लिए भावना रस्तोगी, मोहित और आयुष वारदात को अंजाम देने के लिए कोठी पर पहुंचे, जबकि वंशिका और विवेक कुछ दूरी पर रुक गए। हालांकि डाका डालने के इरादे में सफल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
5 of 8
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज साफ विजयवीर को दिखाई गई। इसके बाद आरोपी एक के बाद एक पकड़ में आ गए। भावना ने पूछताछ में बताया कि यदि वह घटना करने में कामयाब हो जाते तो वह पैसे बांटकर मौज मस्ती से जिंदगी व्यतीत करते। पुलिस ने मोहित और विवेक के कब्जे से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। एसपी क्राइम ने बताया कि घटना से एक दिन पहले बदमाशों ने विजय नगर में सराफ की कोठी की रेकी की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।