फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेड लाइट एरिया में होगी बड़ी कार्रवाई, डीएम ने बुलाई बैठक, हाईकोर्ट ने लगाई थी जमकर फटकार

Fri, 26 Apr 2019 01:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Apr 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Meerut, will be big action by DM in red light area and meeting with officers on today
कबाड़ी बाजार मेरठ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कबाड़ी बाजार मामले में विभागों का आपसी समन्वय न होने और झूठे शपथ पत्रों के कारण पुलिस-प्रशासन की हाईकोर्ट में खासी किरकिरी हुई है। इस पूरे मामले से नाराज जिलाधिकारी अनिल ढींगरा विभागीय अधिकारियों के साथ आज बैठक करेंगे और इस मामले पर विस्तार से चर्चा के बाद कार्रवाई तय कराएंगे।

Meerut, will be big action by DM in red light area and meeting with officers on today
कबाड़ी बाजार मेरठ - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट में कबाड़ी बाजार मामले में पुलिस-प्रशासन के शपथ पत्र और एनजीओ की रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ का जवाब पुलिस-प्रशासन के गले की फांस बन गया है। इस पूरे मामले में कहीं न कहीं जिला उद्धार अधिकारी भी दोषी नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले में जिलाधिकारी को भी नोटिस आया था। लेकिन उनका हलफनामा कोर्ट में दाखिल न होने के कारण वह बच गए। लेकिन अब उन्होंने इस पूरे मामले पर अपने स्तर से कार्रवाई का मन बना लिया है।

Meerut, will be big action by DM in red light area and meeting with officers on today
डीएम मेरठ अनिल ढींगरा - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है। जिसमें उस एनजीओ को भी तलब किया गया है, जिसने कबाड़ी बाजार मामले में रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, will be big action by DM in red light area and meeting with officers on today
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पुलिस की रिपोर्ट पर भी जिलाधिकारी खुद परीक्षण करेंगे। इसके अलावा जिला उद्धार अधिकारी से भी जवाब तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut, will be big action by DM in red light area and meeting with officers on today
यूपी पुलिस

सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। क्योंकि विभागों में आपसी समन्वय न होने के कारण कोर्ट में पेश किए गए हलफनामों के विरोधाभासी होने से प्रशासन की भी साख गिरी है, जिससे जिलाधिकारी नाराज हैं।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed