फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: पीतांबर धारण कर महिलाओं ने बढ़ाई शोभा, मंदिर से 1500 कलश के साथ निकली यात्रा

Tue, 01 Nov 2022 12:04 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Nov 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Wearing Pitambar, women adorned the temple with 1500 urns from the temple
कलश यात्रा - फोटो : amar ujala

मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में श्रीराम कथा से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 1500 कलश 250 तुलसी पौधे लेकर पीतांबर वस्त्र धारण कर महिलाएं चल रही थीं। साथ ही भक्तों ने श्रीराम के जयकारे लगाये थे। 


यात्रा मार्ग पर कलश यात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में विभिन्न झांकियां और बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। कथा व्यास चिन्मयानंद बापू जी यात्रा में रथ पर विराजमान रहे। श्रद्धालु पूरे मार्ग में श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

वेस्ट एंड रोड शनधाम पर महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर महेंद्र दास जी महाराज, हनुमानगढ़ी सदर थाना, बाबा कालेश्वर मंदिर की समिति सदस्यों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। मुख्य रथ कथा व्यास जी विराजमान रहे। संयोजक हर्ष गोयल ने बताया कि भैसाली ग्राउंड में आज से कथा आरंभ होगी। कथा स्थल पर 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। श्रीराम कथा स्थल को भगवा रूप दिया गया है। 

Meerut: Wearing Pitambar, women adorned the temple with 1500 urns from the temple
कलश यात्रा - फोटो : amar ujala

श्रद्धा विश्वास का मिलन है पुरुषार्थ
मोदीपुरम स्थित देव मंदिर में अखिल कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। कालरात्रि पीठाधीश्वर अखिल दास जी माहराज ने कहा कि श्रद्धा और विश्वासन के मिलन से पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है। महाराज श्री ने कात्रिकेय और गणेश जी की कथा सुनाई। संजय सक्सेना, वीरेंद्र सिंह, रघुराज सिंह, राजेश चौधरी आदि रहे।

Meerut: Wearing Pitambar, women adorned the temple with 1500 urns from the temple
कलश यात्रा - फोटो : amar ujala

शुद्ध लीला से होता है मन का जुड़ाव
कासमपुर पहाड़ी के पास उत्सव गार्डन में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास निवास आचार्य सूर्यकांत बलूनी ने कहा  शुद्ध लीला से मन का जुड़ाव हो जाता है। इस अवसर पर अमित यादव, अक्षर, शौर्य, लाला राम मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Wearing Pitambar, women adorned the temple with 1500 urns from the temple
कलश यात्रा - फोटो : amar ujala

बड़ी मंदिर समिति लें छोटे मंदिरों को गोद
औघड़नाथ मंदिर समिति पदाधिकारियों को भाजपा नेता अधिवक्ता अंकित चौधरी ने ज्ञापन सौंपा। अंकित चौधरी ने कहा कि पुराने शहर में हिंदुओं का पलायन हो गया है। ऐसे में वह मंदिर जीर्ण शीर्ण हो गए हैं। इन मंदिरों में पूजा नहीं होती है। ऐसे मंदिरों का रख रखाव आवश्यक है। इस दौरान डॉ. महेश बंसल, सतीश सिंघल, नित्यम नामदेव, अभिलाष तोमर, युवराज भाटी आदि रहे।

विज्ञापन
Meerut: Wearing Pitambar, women adorned the temple with 1500 urns from the temple
कलश यात्रा - फोटो : amar ujala

लालकुर्ती से निकाली कार्तिक प्रभात फेरी
लालकुर्ती श्रीरामा संकीर्तन मंदिर से कार्तिक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में चंद्रकांता, अशोक मृग, महेंद्र महाजन, निरंजन कुमार, पंडित राजेश शर्मा आदि रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed