फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिवाइडरों को तोड़ने वाले उपद्रवियों पर नगर निगम ने कराया मुकदमा, ग्रिल भी उखाड़कर ले गए थे बवाली

Wed, 25 Dec 2019 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Dec 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Meerut violence, CAA protest, Municipal corporation sues miscreants for breaking the dividers
Meerut Violence - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर के दिन सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले बवालियों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। डिवाइडरों को तोड़ने, ग्रिल उखाखड़ने और उन्हें चोरी करने के आरोप में नगर निगम ने उपद्रवियों के खिलाफ लिसाड़ीगेट और ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा कराया है। उपद्रव के दौरान भीड़ ने हापुड़ रोड और भूमिया पुल से लिसाड़ी रोड के कई किलोमीटर के डिवाइडरों को तोड़ दिया था। 


 
Meerut violence, CAA protest, Municipal corporation sues miscreants for breaking the dividers
divider on road - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम निर्माण विभाग के अवर अभियंता केके सिंहल ने मंगलवार को लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि 20 दिसंबर को उपद्रवियों ने हापुड़ अड्डा चौराहे से एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तिराहे तक डिवाइडर और लोहे की रेलिंग तोड़ दी। कुछ रेलिंग चोरी भी गई। इससे नगर निगम को 2018500 रुपये का नुकसान हुआ है।

वहीं अवर अभियंता राजेन्द्र सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि लिसाड़ी रोड पर भूमिया  पुल से वसी अब्बास मीट शॉप तक डिवाइडर टूटा मिला। कई जगह रेलिंग गायब मिली। करीब 618267 रुपये का नुकसान हुआ है। यह नुकसान करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

Meerut violence, CAA protest, Municipal corporation sues miscreants for breaking the dividers
divider on road - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों से होगी रिकवरी, नगर निगम ने दी रिपोर्ट 
उपद्रवियों से प्रशासन क्षतिपूर्ति वसूली करेगा। इसके लिए नगर निगम ने एडीएम सिटी को रिपोर्ट भेज दी है। इसमें नगर निगम के चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार ने उपद्रवियों से धनराशि की वसूली कर नगर निगम को दिए जाने की मांग की।

उन्होंने एडीएम सिटी को निगम की संपत्ति के नुकसान का पूरा ब्यौरा दिया है। चीफ इंजीनियर के मुताबिक, लिसाड़ी रोड और हापुड़ रोड पर डिवाइडर से नगर निगम को 2636767 रुपये का नुकसान हुआ है। इसका अवर अभियंताओं से सत्यापन कराया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut violence, CAA protest, Municipal corporation sues miscreants for breaking the dividers
divider on road - फोटो : अमर उजाला

एमडीए ने शुरू की रेलिंग और डिवाइडर की मरम्मत
मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए हापुड़ रोड पर उपद्रव में क्षतिग्रस्त हुए डिवाइडर की मरम्मत शुरू कर दी गई है। सिटी अस्पताल से एल-ब्लॉक तिराहे तक मेरठ विकास प्राधिकरण को डिवाइडर की मरम्मत करनी है।

मंगलवार से रेलिंग को सीधा करने का कार्य शुरू किया गया। एमडीए के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चार से पांच दिनों में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut violence, CAA protest, Municipal corporation sues miscreants for breaking the dividers
divider on road - फोटो : अमर उजाला

बता दें, हापुड़ रोड पर शुक्रवार को हुए उपद्रव में उपद्रवियों ने डिवाइडर तोड़ते हुए उसपर लगी रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिलाधिकारी ने नगर निगम और एमडीए को इस कार्य को निपटाने की जिम्मेदारी दी थी।

नुकसान का आंकलन करते हुए एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने 11 लाख रुपये का बजट तैयार कर जिलाधिक ारी को सौंपा था। सिटी अस्पताल से 100 मीटर दूर तक ही डिवाइडर पर लगी रेलिंग टूटी हुई है। लेकिन एल-ब्लॉक तिराहे तक रेलिंग और डिवाइडर की मरम्मत की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed