फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस... आज हर हाथ में कैमरा, हर कोई फोटोग्राफर, मगर जादू हर तस्वीर में नहीं

Mon, 19 Aug 2024 11:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम सुनील कैथवास
सुनील कैथवास Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 19 Aug 2024 11:48 PM IST
सार

1826 में दुनिया की पहली फोटो ली गई। लेकिन आज हर हाथ में कैमरा है। मगर हम आपको ऐसे कुछ लोगों के बारे में बताते हैं, जिनके हाथों से खींची गई तस्वीरें बोल उठती हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Today everyone has a camera, everyone is a photographer, but magic is not in everyone's hands
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस 

फोटोग्राफी ऐसी भाषा है जिसे दुनिया का कोई भी व्यक्ति समझ सकता है। एक फोटो हजार शब्दों के बराबर होती है। फोटोग्राफी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। 1826 में दुनिया की पहली फोटो ली गई। इसे फ्रेंच वैज्ञानिक निसेफोर नीप्स ने लिया था, जबकि जोसेफ और लुइस डागेर ने डागोरेटाइप फोटोग्राफी प्रकिया का अविष्कार किया। 19 अगस्त 1839 में फोटोग्राफी तकनीक का फ्रांस सरकार ने आधिकारिक एलान किया। आज मोबाइल कैमरा प्रत्येक हाथ में है। हर व्यक्ति फोटाग्राफर है। सुबह से रात तक खूब फोटो और वीडियो बनाई जा रही है। इससे लोगों का फोटो को खींचने, देखने और परखने का नजरिया बदला है।
Meerut: Today everyone has a camera, everyone is a photographer, but magic is not in everyone's hands
नितिन गोयल - फोटो : अमर उजाला
नितिन ने लिया पैंगोंग लेक का शानदार फोटो
एक्सपोजर स्कूल आफ फोटोग्राफी के डायरेक्टर नितिन गोयल रात्रि के 12 बजे लद्दाख के पैंगोंग लेक पहुंचे। वहां आसमान एकदम साफ रहता है।
Meerut: Today everyone has a camera, everyone is a photographer, but magic is not in everyone's hands
नितिन गोयल द्वारा खींची गई तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
कैमरे को ट्राइपॉड पर लगाकर विशेष डायरेक्शन में फोकस कर लगभग एक बजे क्लिक कर उसे एक घंटा तीस मिनट तक का एक्सपोजिंग टाइम दिया। तब मिली उन्हें यह तस्वीर। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Today everyone has a camera, everyone is a photographer, but magic is not in everyone's hands
नव्या - फोटो : अमर उजाला
स्लम एरिया में नव्या ने ली एक से बढ़कर एक फोटो
पेशे से डेंटिस्ट नव्या की कैमरे से जान-पहचान बहुत पुरानी है। इनके पापा शौकिया फोटोग्राफर हैं। मामा फोटो जर्नलिस्ट हैं। इस कारण फोटो और कैमरा से नव्या बचपन से ही फ्रेंडली थी। पापा के कैमरे से कई फोटो उतारे।
विज्ञापन
Meerut: Today everyone has a camera, everyone is a photographer, but magic is not in everyone's hands
नव्या द्वारा ली गई तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
परफेस्शन के लिए लॉकडाउन में ऑनलाइन वर्कशाप किया।  कुछ कसक बाकी रही, तो मेरठ में एक्सपोजर स्कूल से फोटोग्राफी का कोर्स कर लिया। नेचर फोटोग्राफी,टेबल टॉप और लैंड स्केप पसंद है, लेकिन स्लम एरिया में जाने के बाद इन्होंने एक्सप्रेशन पर खूब काम किया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed