फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: संदिग्ध बताकर पकड़े नाथ समुदाय के तीन साधुओं संग मारपीट, बताए बच्चा चोर, पुलिस ले गई थाने

Sat, 13 Jul 2024 03:11 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jul 2024 03:11 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Three sadhus of Nath community were caught as suspects, threatened by public
साधुओं से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में नाथ समुदाय के तीन साधुओं को लोगों ने फर्जी और संदिग्ध बताकर पकड़ लिया। इतना ही नहीं लोगों ने साधुओं को डंडा दिखाकर डराया और धमकाया। इसके बाद पब्लिक तीनों साधुओं को लेकर पुलिस के पास पहुंची।



पुलिस ने साधुओं के आधार कार्ड चेक किए। वहीं पूछताछ के आधार पर जांच पड़ताल की तो सारे आरोप गलत निकले। तीनों ही साधु हरियाणा राज्य के यमुनानगर के रहने वाले निकले हैं। उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया है।

Meerut: Three sadhus of Nath community were caught as suspects, threatened by public
साधुओं से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के प्रह्लाद नगर में लोगों ने तीन साधुओं को पकड़ा। फर्जी साधु बनकर हिंदू समाज को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उन्हें घेर लिया और मारपीट भी गई, इसके बाद उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लोगों ने बताया- एक साधु ने अपना नाम सोहन बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से आधार कार्ड की कॉपी मिली। इसमें उसका नाम शमीम दर्शाया गया।


 
Meerut: Three sadhus of Nath community were caught as suspects, threatened by public
साधुओं से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

दूसरी की तलाशी में आधार कार्ड पर गौरव नाम दर्शाया गया मगर आधार कार्ड पर फोटो 15 साल के बच्चे की लगी हुई थी। पूछताछ में तीनों साधु यमुनानगर के बता रहे थे। लोगों ने तीनों साधुओं पर बच्चा चुराने का भी आरोप लगाया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Three sadhus of Nath community were caught as suspects, threatened by public
साधुओं से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट जितेंद्र सिंह का कहना है,तीनों साधुओं को स्थानीय लोग और स्थानीय पार्षद अभिनव अरोड़ा लेकर आए थे। लोगों ने साधुओं को फर्जी बताया। लेकिन जांच में तीनों साधु नाथ समुदाय के मिले हैं।

विज्ञापन
Meerut: Three sadhus of Nath community were caught as suspects, threatened by public
साधुओं से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

तीनों के नाम गौरव, गोपी और सुनील है। तीनों ही साधु हरियाणा के यमुनानगर के दरवामाजिरी गांव थाना सदर निवासी हैं। गांव के प्रधान और स्थानीय पुलिस ने इनकी पहचान की सही पुष्टि भी की है। तीनों ही साधु घूमकर अपना जीवन यापन करते हैं। तीनों की कोई क्रिमिनल हिस्ट्री भी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed