फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: बर्थडे और न्यू ईयर का जश्न, फिर आया ऐसा काल, टूट गईं पूरे परिवार की सांसें, 14 घंटे तक तड़पी मासूम

Mon, 02 Jan 2023 07:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Jan 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Three family members including a baby girl died in the room due to suffocation and see photos
दम घुटने से दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला

नए साल पर एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई। जिसने भी घटना के बारे में सुना उसकी रूह कांप गई। मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के शंभूनगर में एक परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा था। 

बताया गया कि मासूम बच्ची करीब 14 घंटे तक कमरे में ही तड़पती रही, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। अगर समय से कोई कमरे के पास चला जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

Meerut: Three family members including a baby girl died in the room due to suffocation and see photos
दम घुटने से दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला

शाम चार बजे तक भी नहीं खुला था दरवाजा
बताया गया कि रविवार शाम चार बजे जब मकान मालिक आलोक बंसल तृतीय तल पर पहुंचे तो जीने का गेट बाहर से बंद था। उन्होंने जाली काटकर दरवाजा खोला। इसके बाद दंपती के कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो वह दंग रह गए। दंपती ने दम तोड़ दिया था। बच्ची की सांसें चल रही थीं। उन्होंने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Meerut: Three family members including a baby girl died in the room due to suffocation and see photos
तसले में रखी राख - फोटो : अमर उजाला

कमरे में कोयला जलाने से उजड़ गई दुनिया
बताया गया कि नया साल और बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए दंपती देर रात तक नहीं सोए थे। रात करीब दो बजे वह नीचे से कोयले का तसला लेकर ऊपर पहुंचे थे। इसके बाद वह नीचे नहीं आए। मकान मालिक आलोक बंसल पत्नी के साथ नववर्ष की पार्टी मनाने के लिए होटल गए थे। उनकी मां और बेटी घर पर थे। बेटा दोस्तों के साथ घर के बाहर कोयले से हाथ ताप रहा था, जबकि कोठी के तृतीय तल पर नौकर दंपती और उनकी बेटी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Three family members including a baby girl died in the room due to suffocation and see photos
दम घुटने से दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला

मकान मालिक ने बताया कि वह रविवार सुबह 11 बजे सोकर उठे। स्नान करने के बाद मंदिर में पूजा करने चले गए। उन्होंने बताया कि कोठी में भी पूजा का आयोजन था। 12 बजे पंडित कोठी पर पहुंच गए। इसके बाद परिवार के लोग पूजा में लग गए। नेपाली नौकर चंदर को उन्होंने फोन मिलाया, लेकिन नहीं उठा। उसी समय वह ऊपर जाते तो शायद जान बच सकती थी।

विज्ञापन
Meerut: Three family members including a baby girl died in the room due to suffocation and see photos
दम घुटने से दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला

कमरे में नहीं कोई वेंटिलेशन
कोठी की तीसरी मंजिल पर सर्वेंट रूम में दरवाजे के अलावा एक खिड़की है। सर्दी के कारण यह बंद थी। अन्य कोई वेंटीलेशन नहीं है। कमरे में कोयला सुलगने के कारण गैस बन गई थी। इससे हादसा हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed