नौकरानी द्वारा बच्चियों को घर बुलाकर हैवानियत करने वाले विमल चंद पर वकीलों का गुस्सा फूटा। कचहरी में पेशी के दौरान वकीलों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें:-
2 of 7
वकीलों ने आरोपी विमल चंद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
हैवान विमल चंद को बचाने के लिए पुलिस दूसरी कोर्ट में घुस गई और दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद कचहरी में फोर्स बुलाई गई। कड़ी सुरक्षा में आरोपी को एसीजेएम-10 की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसको जेल भेजा।
3 of 7
वकीलों ने आरोपी विमल चंद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर कैंट रामअर्ज, सीओ सिविल लाइन हरि मोहन सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला व मेडिकल थाने की पुलिस आरोपी विमल चंद और टेक्नीशियन आशु को शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कचहरी लेकर पहुंची।
4 of 7
हैवान विमल चंद समेत दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विमल पर बच्चियों से दरिंदगी करने और आशु पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी को ब्लैकमेल करने का आरोप है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने एसीजेएम-10 डॉ. अनिल कुमार की कोर्ट में पेश किया। विमल चंद के कोर्ट पहुंचने की जानकारी पर करीब 50 अधिवक्ता वहां पहुंच गए।
5 of 7
वकीलों ने आरोपी विमल चंद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपी को एसीजेएम-10 कोर्ट से स्पेशल जज पॉक्सो जीपी सिंह की कोर्ट लेकर जा रही थी। तभी वकीलों ने विमल चंद को कचहरी परिसर में ही पीटना शुरू कर दिया।