फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साैरभ हत्याकांड में बड़ा अपडेट: 14 दिन बढ़ाई गई साहिल और मुस्कान की न्यायिक हिरासत, एक-दूजे को देख हुए भावुक

Wed, 02 Apr 2025 02:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 02 Apr 2025 02:24 PM IST
सार

Meerut Murder Case: सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी कराई गई। दोनों ही आरोपियों की न्यायिक हिरासत को बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Saurabh murder case: Judicial custody of accused Sahil and Muskan extended for 14 more days
मृतक साैरभ, आरोपी मुस्कान व साहिल - फोटो : अमर उजाला
Saurabh Murder Case: मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी कराई गई। दोनों हत्यारोपियों को 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। जेल जाने के बाद दोनों आरोपियों की यह पहली पेशी हुई। आज पेशी के दाैरान उनकी न्यायिक हिरासत को और बढ़ाया है।

 
Saurabh murder case: Judicial custody of accused Sahil and Muskan extended for 14 more days
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

दोनों ही आरोपियों की जेल के भीतर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई। एक ही कमरे में दोनों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पेशी हुई। दोनों ही आरोपी 14 दिन बाद दोनों एक-दूजे से मिले और एक-दूसरे को देखा।

यह भी पढ़ें: Waqf Bill News: लोकसभा में हुआ पेश; यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, अखिलेश बोले- हमें मंजूर नहीं

Saurabh murder case: Judicial custody of accused Sahil and Muskan extended for 14 more days
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि दोनों आरोपी एक-दूसरे को देखकर भावुक हो गए। बताया गया कि दोनों ही लगभग दो मिनट तक साथ रहे। हालांकि इस दाैरान दोनों की आपस में दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh murder case: Judicial custody of accused Sahil and Muskan extended for 14 more days
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मुस्कान और साहिल सौरभ हत्याकांड के आरोपी हैं। मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर लंदन से लाैटे पति साैरभ की हत्या की। शव के टुकड़े कर एक नीले ड्रम में भरकर उसे सीमेंट से चिन दिया था। इसके बाद दोनों आरोपी ट्रिप पर हिमाचल चले गए। बताया गया कि अब अगली पेशी 15 अप्रैल को होगी।

यह भी पढ़ें:  सौरभ हत्याकांड: जेल में जमकर नाची कातिल मुस्कान, सुंदरकांड का पाठ भी किया; प्रेमी साहिल को है ये एहसास

 
विज्ञापन
Saurabh murder case: Judicial custody of accused Sahil and Muskan extended for 14 more days
मस्ती में झूमते मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
जेल अधीक्षक डाॅ विरेश राज शर्मा के अनुसार मुस्कान अपनी बेटी पीहू और परिवार से मिलने की बात कही है। वहीं, दूसरी ओर इस मामले की चार्जशीट भी तैयार हो गई है, जो जल्द दाखिल की जाएगी होगी। बताया जा रहा है कि मुस्कान ने अन्य महिलाओं के साथ जेल के अंदर धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही है, उसने सुंदरकांड का पाठ भी किया। वह सिलाई व कढ़ाई का कार्य सीख रही है जबकि साहिल ने बागबानी में रुचि दिखाई है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed