फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 'मौत' को हराकर नई जंग की तैयारी में जुटा जवान, जज्बा देख करेंगे आप भी सलाम

Mon, 03 Dec 2018 07:16 PM IST
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 03 Dec 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
Meerut, retired army man is preparing to bring medal for their country, see photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए मौत से जंग लड़ने वाले भराला गांव के रिटायर्ड फौजी ने फिर से जंग की तैयारी शुरू कर दी है। ये जंग है देश के लिए विभिन्न खेलों में मेडल लाने की। खुद तैयारी करने के साथ वह गांव और आसपास क्षेत्रों के बच्चों को भी प्रशिक्षित कर रहे हैं। करीब दो साल से बच्चों को निशुल्क ट्रेनिंग देकर वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Meerut, retired army man is preparing to bring medal for their country, see photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भराला गांव निवासी फौजी रविंद्र कुमार ने बरेली में तैनाती के दौरान सन् 2016 में रिटायरमेंट ले लिया था। इसका बड़ा कारण उनका अनफिट होना था। फौज में रहते हुए 2010-12 में उनकी सियाचिन में पोस्टिंग थी। 100 दिन वह टॉप हिल्स पर रहे। वहां हुए एक हादसे के दौरान रविंद्र कुमार कोमा में चले गए। चंडीगढ़ और पठानकोट मिलिट्री हॉस्पिटल में महीनों चले उपचार के बाद उन्होंने मौत को हरा दिया। लेकिन वह अपनी पुरानी फिटनेस नहीं पा सके।

Meerut, retired army man is preparing to bring medal for their country, see photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रिटायरमेंट के बाद पत्नी सरिता और बेटे वंश ने हौसला बढ़ाया तो रविंद्र ने अपनी फिटनेस पर काम शुरू किया। करीब दो साल की मेहनत के बाद अब वह नए मुकाम पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, retired army man is preparing to bring medal for their country, see photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गांव में खोली एकेडमी : 
रविंद्र ने खुद प्रेक्टिस के साथ गांव में बच्चों के लिए निशुल्क आरके एकेडमी खोल दी। यहां वह बच्चों को भी खेलों का प्रशिक्षण देते हैं। जगह कम पड़ने पर वेद इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अजित कुमार ने उन्हें अपने यहां पर प्रेक्टिस के लिए ट्रैक दे दिया। अब वह स्कूल में ही प्रशिक्षण देते हैं। वर्तमान में उनके पास 50 लड़के और 15 लड़कियां टेनिंग ले रही हैं।

विज्ञापन
Meerut, retired army man is preparing to bring medal for their country, see photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के लिए छोड़ दी नौकरी
कोच रविंद्र कुमार ने बताया कि बीते साल दिल्ली पुलिस की फिजिकल और लिखित परीक्षा पास कर ली थी। लेकिन कोचिंग ले रहे बच्चों ने उन्हें जाने नहीं दिया। अब वह तन-मन और से बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed