होटल में भाजपा नेता और दरोगा के बीच अचानक विवाद हो गया। देखते- देखते ही विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा नेता ने दरोगा को दनादन थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। वहीं दरोगा के महिला ने होटल में जमकर बवाल काटा। देखिए, बवाल की कुछ तस्वीरें:-
2 of 9
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
दरअसल, मेरठ नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में खाना खाने गये मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार और महिला ने खाने की देरी का विरोध किया को बवाल हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में पहले महिला ने तोड़फोड़ करते हुए गाली गलौच की। इस दौरान जमकर बवाल हुआ।
3 of 9
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
वहीं होटल मालिक भाजपा नेता और होटल के स्टाफ ने होटल को अंदर से बंद करके दरोगा को जमकर पीटा। पूरे मामले की वीडियो वायरल हो गयी है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने जांच कराने की बात कही है। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
4 of 9
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, वार्ड 40 से भाजपा पार्षद चौधरी मनीष पंवार का नेशनल हाईवे स्थित खिर्वा चौपले के पास ब्लैक पेपर नाम से होटल है। परतापुर थाने की मोहिउद्दीनपुर चौकी पर तैनात सुखपाल पंवार कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी एक महिला को देर रात अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से होटल में खाने के लिए लेकर गये थे। आरोप है कि दोनों ही नशे की हालत में थे। इस दौरान दोनों ने वेटर को खाना लाने के लिए ऑर्डर दिया। आर्डर पूरा होने में कुछ देर हो गयी।
5 of 9
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गुस्साई महिला ने कर्मचारियों को अपशब्द बोलते हुए अभद्रता शुरू कर दी। आरोप ये भी है कि विरोध करने पर होटल प्रबंधक धामा और स्टाफ से मारपीट की। फिर इसके बाद होटल मालिक मनीष पंवार ने कर्मचारियों से होटल का गेट अंदर से बंद करा लिया और दरोगा के साथ जमकर मारपीट की।