फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल में महिला के साथ था दरोगा, अचानक हुआ कुछ ऐसा, तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप

Sat, 20 Oct 2018 03:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 20 Oct 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
UP Police daroga with woman in hotel and video viral
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस का दरोगा एक महिला के साथ होटल में खाना खा रहा था कि अचानक कुछ ऐसा हुआ कि बवाल ही हो गया। आरोप है कि नशे में धुत महिला ने होटल कर्मचारी के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज की। जबकि दरोगा का आरोप है कि भाजपा नेता समेत होटल के कर्मचारियों ने मुझे जमकर पीटा और मेरा फोन भी छीन लिया। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि महिला के साथ भी अभद्रता की। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट करने की कोशिश की गई। घटनास्थल की तस्वीरें देख समझ आ जाएगा माजरा:- 





 

UP Police daroga with woman in hotel and video viral
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यह मामला यूपी के मेरठ जनपद का है। जहां शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में खाना खाने गए मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार और एक महिला ने खाने की देरी का विरोध किया, जिसपर बवाल हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में पहले महिला ने तोड़फोड़ करते हुए गाली- गलौज की।

UP Police daroga with woman in hotel and video viral
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद होटल मालिक भाजपा नेता और होटल के स्टाफ ने होटल को अंदर से बंद करके दरोगा को जमकर पीटा। पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने जांच कराने की बात कही है। एसपी सिटी को मामले की जांच के लिए लगाया गया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Police daroga with woman in hotel and video viral
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, वार्ड 40 से भाजपा पार्षद चौधरी मनीष पंवार का नेशनल हाईवे स्थित खिर्वा चौपले के पास ब्लैक पेपर नाम से होटल है। परतापुर थाने की मोहिउद्दीनपुर चौकी पर तैनात सुखपाल पंवार कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी एक महिला को देर रात अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से होटल में खाने के लिए लेकर गये थे।

विज्ञापन
UP Police daroga with woman in hotel and video viral
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि दोनों ही नशे की हालत में थे। इस दौरान दोनों ने वेटर को खाना लाने के लिए ऑर्डर दिया। आर्डर पूरा होने में कुछ देर हो गयी। गुस्साई महिला ने कर्मचारियों को अपशब्द बोलते हुए अभद्रता शुरू कर दी। आरोप ये भी है कि विरोध करने पर होटल प्रबंधक धामा और स्टाफ से मारपीट की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed