फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NIA ने नईम से राधना गांव में कई घंटों तक की पूछताछ, देखिए तस्वीरें

Sat, 05 Jan 2019 07:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Jan 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Meerut, NIA questioned Naeem for several hours in Radhna village
नईम को लेकर राधना गांव पहुंची एनआईए

मेरठ के राधना गांव से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी नईम से एनआईए लगातार पूछताछ कर रही है। एनआईए की टीम बम निरोधक दस्ता के साथ शनिवार को नईम को लेकर राधना गांव पहुंची और उसके साथियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान गांव के रास्तों को सील कर दिया गया। हालांकि कई घंटों की पूछताछ के बाद एनआईए की टीम नईम को लेकर वापस लौट गई।

Meerut, NIA questioned Naeem for several hours in Radhna village
एनआईए टीम - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि नईम दस दिनों की रिमांड पर एनआईए के पास है। माना जा रहा है कि नईम पूछताछ में कई बड़े खुलासे कर सकता है। एनआईए की टीम नईम से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Meerut, NIA questioned Naeem for several hours in Radhna village
एनआईए टीम - फोटो : अमर उजाला

शनिवार सुबह एनआईए की टीम 15 गाड़ियां लेकर किठौर पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां से कुछ देर पूछताछ के बाद 20 से भी ज्यादा लोगों की टीम उसे लेकर राधना के लिए रवाना हो गई। टीम ने गांव में पहुंचकर लोगों से काफी जानकारियां जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, NIA questioned Naeem for several hours in Radhna village
आरोपी नईम गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान एनआईए की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवानों की एक टुकड़ी भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि टीम यहां यह जानकारी हासिल करना चाहती थी कि संदिग्ध आतंकी नईम ने राधना में और किन- किन लोगों को हथियार सप्लाई किए थे।

विज्ञापन
Meerut, NIA questioned Naeem for several hours in Radhna village
नईम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि अदालत ने आईएस से प्रेरित आतंकी संगठन हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम के सदस्यों को हथियार मुहैया करवाने के आरोपी नईम से पूछताछ के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दस दिन की रिमांड पर दिया है। आरोपी को एनआईए ने गुरुवार रात मेरठ से गिरफ्तार किया था।

बता दें कि इससे पहले 26 दिसंबर 2018 को एनआईए की टीम ने किठौर के राधना में छापेमारी की थी लेकिन इस दौरान नईम टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed