फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में धर्मांतरण का सच: दाढ़ी कटवाकर ताराचंद बोला... सिर्फ नमाज पढ़ी, इस्लाम नहीं कबूला, तस्वीरें

Sun, 27 Jun 2021 12:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 27 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Tarachand says that he only read of Namaz but did not accept Islam
मेरठ में धर्मांतरण का मामला, जानकारी देता ताराचंद। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हत्या के मामले में जेल में बंद ताराचंद ने दाढ़ी कटवा दी है। उसका कहना है कि उसने सिर्फ नमाज पढ़ी है, इस्लाम कबूल नहीं किया है। गांव के कुछ लोग उस पर धर्मांतरण की बात कहने का जबरन दबाव बना रहे हैं। इससे पहले हिंदू संगठन के लोगों ने जेल में उसके धर्मांतरण का आरोप लगाकर हंगामा किया था।



यह मामला मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊ खास का है। मऊ खास गांव का ताराचंद वर्ष 2017 से जेल में बंद था। वह एक महीने पहले जेल से पैरोल पर आया है। शुक्रवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मऊ खास पुलिस चौकी पर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में ही बंद खरखौदा क्षेत्र के युवक ने ताराचंद को दो लाख रुपये देकर उसका धर्मांतरण करा दिया। ताराचंद मस्जिद में नमाज पढ़ता है और गांव में आकर हिंदू युवाओं को भी धर्मांतरण कराने का दबाव बना रहा है। बताया गया है कि यह मामला तूल पकड़ता, इससे पहले ही मुंडाली थाना पुलिस ने ताराचंद की दाढ़ी कटवा दी और उसका एक वीडियो भी बना लिया।

Meerut News: Tarachand says that he only read of Namaz but did not accept Islam
मेरठ में धर्मांतरण का मामला - फोटो : amar ujala

वहीं ताराचंद का कहना है कि जेल में उसकी बैरक में 50 मुस्लिम युवक बंद थे। इसमें एक युवक ने हत्या के केस में उसकी मदद की और पैरोल पर उसे जेल से बाहर कराया है। इसके चलते वह मुस्लिम युवकों के साथ जेल में ही नमाज पढ़ने लगा था। उसका कोई धर्मांतरण नहीं हुआ और न ही उसने इस्लाम कबूल किया है। वह गांव में अपने घर पर रहता है। कुछ लोग उस पर जबरन दबाव बना रहे हैं कि वह धर्मांतरण की बात कहे।

Meerut News: Tarachand says that he only read of Namaz but did not accept Islam
मेरठ में धर्मांतरण का मामला - फोटो : amar ujala

रिपोर्ट दर्ज नहीं की, ताराचंद के बयान लिए
धर्मांतरण के आरोप और हंगामे के बाद खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया। मऊ खास के एक युवक ने ताराचंद और एक मुस्लिम युवक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Tarachand says that he only read of Namaz but did not accept Islam
मेरठ में धर्मांतरण का मामला - फोटो : amar ujala

आरोप लगाया कि ताराचंद उस पर धर्मांतरण करने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बल्कि ताराचंद के बयान दर्ज कर लिए हैं। ताराचंद पर जो युवक धर्मांतरण होने की बात कहने का दबाव बना रहे हैं, पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Meerut News: Tarachand says that he only read of Namaz but did not accept Islam
मेरठ में धर्मांतरण का मामला - फोटो : amar ujala

धर्मांतरण कराने की शिकायत मऊ खास के युवक ने थाने में दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बल्कि जांच शुरू कर दी है। ताराचंद हत्या के मामले में जेल में था। वहीं पर मुस्लिम युवकों से उसकी बात हुई है। ताराचंद धर्मांतरण की बात से इनकार कर रहा है। - बृजेश सिंह, सीओ किठौर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed