मेरठ में यातायात माह में भी शहर के लोग बाइक और कार लापरवाही से चला रहे हैं। एक से नौ नवंबर के बीच यातायात नियम तोड़ने वाले 3186 लोगों पर पौने दो लाख से ज्यादा जुर्माना लगाया गया है। इसके बावजूद लोग हेलमेट और सीट बेल्ट तक नहीं लगा रहे। खास बात यह है कि नियम सिखाने वाले भी वर्दी के रौब में चल रहे हैं। अमर उजाला के कैमरे में कई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के बाइक चलाते कैद हुए हैं।
यातायात पुलिस ने नवंबर के पहले नौ दिन में बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले 2375 लोगों से एक लाख रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं सीट बेल्ट न लगाने वाले 158 कार चालकों पर 21500 जुर्माना लगाया। वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल कर रहे 17 लोगों का भी चालान हुआ है। लोग गलत दिशा में भी खूब वाहन चला रहे हैं। ऐसे 34 लोगों 26500 जुर्माना लगाया गया है।
2 of 6
मेरठ में नियम तोड़ने पर कार्रवाई।
- फोटो : amar ujala
मेरठ समेत पूरे एनसीआर में प्रदूषण चरम पर है लेकिन फिर भी कुछ लोग पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के ही वाहन चला रहे हैं। पुलिस ने नौ दिन में प्रतिदिन ऐसे दो वाहनों का चालान किया है।
3 of 6
नियम तोड़ने पर कार्रवाई।
- फोटो : amar ujala
एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। जब तक नियमों का पालन करने की आदत नहीं बनेगी तब तक बात नहीं बनेगी।
4 of 6
शहर में प्रदूषण फैलाते वाहन।
- फोटो : amar ujala
किस श्रेणी में कितनों पर कार्रवाई
दोपहिया पर तीन सवारी - 230
मॉडिफाइड सायलेंसर - 11
बिना लाइसेंस - 233
बिना बीमा वाहन चलाने वाले- 30
5 of 6
बिना हेलमेट के जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
सड़कों के गड्ढे भी भरवाइए
शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं और जिम्मेदार सो रहे हैं। यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया पर चलने वालों के चालान काटने तो शुरू कर दिए पर संबंधित विभाग सड़कों के गड्ढे नहीं भर रहे।