फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी कार्रवाई: छापा लगते ही कबाड़ियों में मची भगदड़, फॉर्च्यूनर समेत 16 लग्जरी गाड़ियों के इंजन बरामद, देखें तस्वीरें

Wed, 22 Dec 2021 11:36 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Dec 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Police raid in Sotiganj and Engines of 16 luxury vehicles including Fortuner recovered
सोतीगंज में छापा। - फोटो : amar ujala

मेरठ में सोतीगंज पर पुलिस ने शिकंजा कस रखा है, इसके बाद भी चोरी-छिपे गाड़ियां काटी जा रही हैं। सदर बाजार पुलिस ने छापा मारा तो फॉर्च्यूनर और होंडा सिटी समेत 16 लग्जरी गाड़ियों के इंजन बरामद हुए। पुलिस ने दो कबाड़ियों को हिरासत में लिया है। मुकदमा दर्ज कर फॉरेंसिक लैब को चिट्ठी लिखी है। पुलिस का दावा है कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट इंजन की जांच करेंगे, तभी आगे की कार्रवाई होगी। 



सोतीगंज में चोरी के वाहन कटने पर प्रतिबंध लगाने के पुलिस के दावे को कबाड़ी पलीता लगा रहे हैं। मंगलवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर सदर पुलिस ने सोतीगंज में साजिद और उसके पिता शमसुद्दीन के गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने गोदाम की तलाशी ली, तो कटी गाड़ियों के 16 इंजन बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक ये इंजन फॉर्च्यूनर और होंडा सिटी समेत अन्य लग्जरी गाड़ियों के हैं। ये इंजन चोरी की गाड़ी के हैं या एक्सीडेंट के, इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब निवाड़ी से एक्सपर्ट को बुलाया गया है। वहीं पुलिस ने पिता व पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Meerut News: Police raid in Sotiganj and Engines of 16 luxury vehicles including Fortuner recovered
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

छापा लगते ही सोतीगंज में भगदड़ 
सोतीगंज में छापा लगते ही कबाड़ियों में भगदड़ मच गई। बताया गया कि सोतीगंज में अभी गोदामों और दुकानों में चोरी के वाहनों के पार्ट्स भरे हुए हैं। पुलिस दावा कर रही है कि कबाड़ियों को 91 और 149 सीआरपीसी के तहत नोटिस दिया गया था, जिसका जवाब वे नहीं दे रहे हैं। पुलिस सामान कब्जे में ले सकती है। 

Meerut News: Police raid in Sotiganj and Engines of 16 luxury vehicles including Fortuner recovered
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पिता-पुत्र की अभी गिरफ्तारी नहीं 
एएसपी कैंट सूरज राय का कहना है कि कबाड़ी साजिद व उसके पिता शमसुद्दीन की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पिता-पुत्र से इंजनों के बारे में थाने बुलाकर पूछताछ की गई। उन्होंने एक्सीडेंट की गाड़ी काटने की परमीशन आरटीओ कार्यालय से लेनी बताई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट के बाद ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Police raid in Sotiganj and Engines of 16 luxury vehicles including Fortuner recovered
सोतीगंज में छापा। - फोटो : amar ujala

पीएम ने की थी सोतीगंज में कटान बंद होने की घोषणा
शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोतीगंज का जिक्र किया तो यह देशभर में गूंज गया। सोतीगंज में कटान बंद कर दिया है, इसकी घोषणा खुद पीएम ने की थी। लेकिन अब सोतीगंज में गाड़ियों के इंजन मिलने से सदर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
Meerut News: Police raid in Sotiganj and Engines of 16 luxury vehicles including Fortuner recovered
सोतीगंज मेरठ। - फोटो : amar ujala

सोतीगंज में पुलिस ने छापा मारा था, जहां से 16 गाड़ियों के इंजन मिले हैं। कबाड़ियों ने पूछताछ में आरटीओ द्वारा गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने के बाद कटान की बात कही है। फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जाएगी। फिलहाल इंजनों को कब्जे में लिया है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed