फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कबाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई: घरों में बना रखे थे गोदाम, नजारा देख अफसर भी हैरान, तस्वीरों में देखें चोरी के इंजन

Fri, 30 Jul 2021 02:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Jul 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Police has raid in Sotiganj and 10 godowns sealed and engine and parts recovered and see photos
सोतीगंज में छापा - फोटो : Amar Ujala Meerut

मेरठ के सोतीगंज में कबाड़ियों ने अपने घरों में भी गोदाम बनाए हुए हैं। यहां भी चोरी और लूट की गाड़ियों के इंजन मिले हैं। सोतीगंज में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक इंजन और गाड़ियों के पार्ट्स बरामद किए हैं। इन्हें सदर थाने में लाया गया है। इसके अलावा तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। 



उधर, कबाड़ियों के परिवार की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इस विरोध के बावजूद पुलिस ने 10 गोदाम सील किए हैं। पुलिस की जांच में अभी तक 26 इंजन चोरी की गाड़ी के बताए गए हैं। पुलिस टीम को देखकर कई कबाड़ी घर और गोदाम छोड़कर भाग गए। कई कबाड़ियों पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि गुरुवार सुबह 10 बजते ही दो-दो पुलिसकर्मी कबाड़ियों के गोदाम पर खड़े हो गए थे। करीब 10:15 बजे एएसपी कैंट सूरज राय पुलिस फोर्स को लेकर सोतीगंज में पहुंच गए। एएसपी ने सोतीगंज के कबाड़ियों की सूची बनाई थी।

Meerut News: Police has raid in Sotiganj and 10 godowns sealed and engine and parts recovered and see photos
सोतीगंज मेरठ, sotiganj Meerut, meerut police - फोटो : Amar Ujala Meerut

वहीं मन्नू उर्फ मुईनुद्दीन, नवाब शरीफ, वाहिद समेत 14 शातिर कबाड़ियों के गोदाम पर पुलिस फोर्स पहुंची। गोदाम पर गाड़ियों के जो इंजन और पार्ट्स पुलिस को मिले, उसको पुलिस टाटा मैजिक में रखकर थाने ले गई। 14 कबाड़ियों के गोदाम पर चेकिंग के बाद पुलिस टीम उनके घर पर पहुंची।

Meerut News: Police has raid in Sotiganj and 10 godowns sealed and engine and parts recovered and see photos
सोतीगंज मेरठ - फोटो : Amar Ujala Meerut

पुलिस ने घर पर मौजूद महिलाओं से पूछा कि यहां कोई गाड़ी का सामान रखा है या नहीं। इस पर महिलाओं और उनके बच्चों ने मना कर दिया। उसके बाद पुलिस ने घरों की तलाशी ली, जहां पर बड़े-बडे़ शटर लगाकर गोदाम बनाए थे। वहां पर काफी संख्या में इंजन और पार्ट्स मिले हैं। कबाड़ी नवाब शरीफ के परिवार की महिलाओं ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। वह एक नंबर में गाड़ियों का कटान करते हैं। पुलिस ने इंजन और पार्ट्स के कागज मांगे तो वह जवाब नहीं दे पाए। उसके बाद पुलिस ने वहां से भी सामान उठवाकर थाने में भिजवाया। दिनभर पुलिस की सोतीगंज में छापेमारी चलती रही, जिसको लेकर कबाड़ियों में खलबली मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Police has raid in Sotiganj and 10 godowns sealed and engine and parts recovered and see photos
सोतीगंज मेरठ - फोटो : Amar Ujala Meerut

तीन दिन से सादे कपड़ों में सर्च कर रही थी पुलिस
सोतीगंज में कबाड़ियों पर कार्रवाई से पहले पुलिस टीमें तीन दिन से सादे कपड़ों में सर्च कर रही थी। कौन से कबाड़ी के गोदाम में गाड़ी के इंजन और पार्ट्स है, इसकी जानकारी लेने के बाद यह कार्रवाई की गई। गाड़ियों के इंजन थाने ले जाने पर कुछ कबाड़ियों ने आपत्ति की। बताया गया कि सभी कबाड़ियों से जवाब मांगा है कि जो इंजन या पार्ट्स उनकी दुकान व गोदाम में मिले हैं, उनका रिकॉर्ड दें।

विज्ञापन
Meerut News: Police has raid in Sotiganj and 10 godowns sealed and engine and parts recovered and see photos
सोतीगंज मेरठ - फोटो : Amar Ujala Meerut

पांच टीम बनाकर की कार्रवाई
एएसपी कैंट ने पुलिस की पांच टीम बनाई थी। पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह पर एक साथ चेकिंग की। पता चला है कि सोतीगंज में खुद को दुकानदार बताने वाले अधिकतर कबाड़ी चोरी और लूट के वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने का काम करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed