फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता की प्रेम कहानी: थाने में अजीबोगरीब समझौता, सुबह मॉर्निंग वॉक करेगा पति, रात में नहीं लगाएगा चश्मा

Fri, 30 Jul 2021 02:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
UP News: Judgement has been reached between BJP leader Nadeem and girl of New York in the police station
न्यूयॉर्क की युवती के साथ नदीम। - फोटो : amar ujala

न्यूयॉर्क की महिला के द्वारा अपने शौहर भाजपा नेता पर लगाए गए आरोप पुष्ट नहीं हुए हैं। आरोपी नदीम की न पहले शादी हुई है और न ही उसका कोई बच्चा है। महिला ने थाने में शर्त रखी कि शौहर सुबह उसके साथ मॉर्निंग वॉक पर जाएगा और रात के समय चश्मा नहीं लगाएगा। शौहर ने दोनों शर्त मान ली, जिस पर थाने से दोनों अपने घर के लिए खुशी-खुशी रवाना हो गए। 



न्यूयॉर्क की युवती की 2018 में नदीम से फेसबुक पर दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ। कुछ समय बाद दोनों ने निकाह कर लिया था। बुधवार को विदेशी युवती देहलीगेट थाने में पहुंची और शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि नदीम शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने जांच की, जिसमें आरोप बेबुनियाद निकले। पुलिस जांच से महिला संतुष्ट हो गई। 

UP News: Judgement has been reached between BJP leader Nadeem and girl of New York in the police station
नदीम की शादी का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पूछा कि वह उसकी क्या मदद कर सकते हैं। महिला ने कहा है कि नदीम सुबह उसके साथ मॉर्निंग वॉक पर जाए और रात में चश्मा नहीं लगाए। वहीं आरोपी ने महिला की शर्त मान ली, जिसके बाद समझौता लिखा गया। 

UP News: Judgement has been reached between BJP leader Nadeem and girl of New York in the police station
मंत्री के साथ फोटो लेता आरोपी। - फोटो : amar ujala

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि महिला की शर्त पर समझौता हुआ है। अब महिला नदीम के साथ चली गई है। बताया गया कि नदीम भाजपा नेता भी है। वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Judgement has been reached between BJP leader Nadeem and girl of New York in the police station
नदीम का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

ये था मामला
न्यूयॉर्क की युवती से मेरठ शहर के नदीम का दो साल पहले फेसबुक के जरिए प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। दोनों ने निकाह कर लिया। इसके बाद युवती को पता चला कि नदीम दो बच्चों का पिता है तो उसने हंगामा कर दिया। इस मामले में थाने में भी शिकायत की गई थी।

विज्ञापन
UP News: Judgement has been reached between BJP leader Nadeem and girl of New York in the police station
न्यूयॉर्क की युवती के साथ नदीम। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि दिल्ली रोड स्थित एक फार्म हाउस में दोनों ने शादी की थी। शादी के बाद लड़की न्यूयॉर्क वापस लौट गई थी। वह दोबारा लौटी तो उसे पता चला कि नदीम शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है। अब दोनों के बीच थाने में समझौता हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed