फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी उपलब्धि: दिल्ली खेल विवि में कुलपति बनीं मेरठ की बहू, कर्णम मल्लेश्वरी ने जीता था पहला ओलंपिक पदक, तस्वीरें

Thu, 24 Jun 2021 01:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Jun 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Karnam Malleswari has made Vice Chancellor in Delhi Sport Universirt
मेरठ की बहू कर्णम मल्लेश्वरी - फोटो : amar ujala

मशहूर वेटलिफ्टर देश की पहली महिला ओलंपिक पदक विजेता मेरठ की बहू कर्णम मल्लेश्वरी को दिल्ली खेल विवि में कुलपति बनाने पर परिवार में जश्न का माहौल है। एफसीआई में चीफ जनरल मैनेजर कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा कि उन्हें देश सेवा करने का मौका मिला है। खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने व देश में खेलों को आगे बढ़ाना ही उनका लक्ष्य होगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे पर कुलपति बनने पर परिवार उत्साहित है।



आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिला निवासी 46 वर्षीय मल्लेश्वरी 1997 में मेरठ की बहू बनी। परतापुर क्षेत्र के चांदसारा गांव निवासी उनके पति राजेश त्यागी भी वेटलिफ्टिंग में नेशनल व ऑल इंडिया विश्वविद्यालय चैंपियन रह चुके हैं। राजेश त्यागी ने बताया कि शादी के तीन साल बाद कर्णम मल्लेश्वरी ने महिला वर्ग ओलंपिक गेम्स में देश को पहला पदक दिलाकर कीर्तिमान स्थापित किया था। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, दो कांस्य, एशियन गेम्स में दो रजत पदक हासिल किए। उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न और पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। कर्णम मल्लेश्वरी एफसीआई में चीफ जनरल मैनेजर हैं और दिल्ली हेडक्वार्टर में ही पोस्टेड हैं। दोनों बेटे शरदचंद त्यागी व अंगत त्यागी के साथ परिवार यमुनानगर में ही रहता है।

Meerut News: Karnam Malleswari has made Vice Chancellor in Delhi Sport Universirt
मेरठ की बहू कर्णम मल्लेश्वरी - फोटो : amar ujala

इससे पहले उत्तराखंड, हिमाचल सहित कई राज्यों में पोस्टेड रह चुकी हैं। पति राजेश त्यागी ने बताया कि मंगलवार को अप्वाइंटमेंट लेटर मिल गया था, जबकि बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मंत्री मनीष सिसौदिया से मिले।

Meerut News: Karnam Malleswari has made Vice Chancellor in Delhi Sport Universirt
परिवार के साथ कर्णम मल्लेश्वरी - फोटो : amar ujala

गांव से जोड़े रखा नाता

राजेश त्यागी ने बताया कि खेलों के साथ जुड़े रहने के अलावा गांव से नाता जोड़े रखा है। बताया वो तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। परिवार के साथ अक्सर गांव में आते रहते हैं। उनकी पत्नी कर्णम मल्लेश्वरी ने एफसीआई में कार्यरत रहने के बावजूद खेलों को नहीं छोड़ा। यमुनानगर क्षेत्र के बिलासपुर रोड पर स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री की मदद से दो एकड़ में वेटलिफ्टिंग एकेडमी का निर्माण जारी है। खिलाड़ियों को वेटलिफ्टिंग के प्रति जागरूक करना ही हमारा लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Karnam Malleswari has made Vice Chancellor in Delhi Sport Universirt
सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ कर्णम मल्लेश्वरी - फोटो : amar ujala

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर अमरनाथ त्यागी ने कर्णम मल्लेश्वरी के कुलपति बनने पर खुशी जताई। कहा ये मेरठ के लिए गौरव की बात है। 

विज्ञापन
Meerut News: Karnam Malleswari has made Vice Chancellor in Delhi Sport Universirt
मेरठ की बहू कर्णम मल्लेश्वरी - फोटो : amar ujala
एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने बताया राजेश त्यागी उनके वेटलिफ्टर पिता प्रमोद त्यागी के दोस्त रहे हैं। उन्होंने कहा कर्णम मल्लेश्वरी का दिल्ली खेल विवि में कुलपति बनना हमारे लिए गर्व की बात है।

संयुक्त खेल मोर्चा के संस्थापक सदस्य विनोद पहलवान ने कर्णम मल्लेश्वरी के कुलपति बनने पर बधाई दी। खेल विवि की पहली कुलपति बनना बड़ी उपलब्धि है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed