फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लग्जरी गाड़ियां सप्लाई करता था गद्दू कबाड़ी, कई राज्यों में फैला नेटवर्क, पूछताछ में खोले बड़े राज

Thu, 05 Nov 2020 01:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Nov 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Kabadi Gaddu has sent to supply luxury cars of theft in many states including Delhi and Haryana
गद्दू कबाड़ी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मुठभेड़ में पुलिस के हाथ आया शातिर कबाड़ी साकिब उर्फ गददू लूट-चोरी की लग्जरी गाड़ियों के इंजन-चेसिस नंबर बदलकर सप्लाई करता था। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र तक उसका नेटवर्क फैला है। अब तक वह तीन हजार से ज्यादा लग्जरी वाहनों की सप्लाई कर चुका है। पुलिस गद्दू से जुड़े अन्य कबाड़ियों और वाहन चोरों की तलाश में जुटी है।

Meerut News: Kabadi Gaddu has sent to supply luxury cars of theft in many states including Delhi and Haryana
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

ब्रह्मपुरी पुलिस ने मंगलवार रात बिजली बंबा बाईपास पर सोतीगंज के शातिर कबाड़ी और उसके साथी सायम उर्फ इरफान उर्फ कुतिया के पैर में गोली मारी थी। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री के अनुसार, गद्दू चोरी के वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर बदलकर दूसरे राज्यों में बेचता है। उसकी आरटीओ में भी सांठगांठ है। 

Meerut News: Kabadi Gaddu has sent to supply luxury cars of theft in many states including Delhi and Haryana
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : amar ujala

गद्दू का नेटवर्क कई राज्यों में भी है। कई पुलिस वाले उसके दोस्त हैं। जो अभी तक उसे बचा रहे थे। गद्दू के गैंग में वाहन चोर और सोतीगंज के कई कबाड़ी शामिल हैं। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि शातिर कबाड़ियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सभी को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Kabadi Gaddu has sent to supply luxury cars of theft in many states including Delhi and Haryana
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

गोवा घूमने गया था गद्दू
सोतीगंज पर पुलिस की सख्ती के बाद शातिर कबाड़ी गद्दू गोवा घूमने चला गया था। बताया जा रहा है कि गद्दू के अलावा शातिर कबाड़ी राहुल काला, मन्नू कबाड़ी, मोहसीन आदि भी गोवा या फिर दूसरे शहर में चले गए हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में टीम लगाई है। गद्दू कबाड़ी 2018 से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में कई मुकदमे दर्ज हैं। हापुड़ पुलिस ने एक जुलाई को दिल्ली के एक अधिकारी की कार बरामद की थी। उसे तुफैल नाम के चोर ने चुराया था। तुफैल भी गद्दू के गैंग से जुड़ा था। उसके बाद से पुलिस गद्दू की तलाश में लगी थी।

विज्ञापन
Meerut News: Kabadi Gaddu has sent to supply luxury cars of theft in many states including Delhi and Haryana
मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

सदर पुलिस ने भी दबिश दी
गद्दू से पूछताछ के बाद सदर बाजार पुलिस ने भी शातिर कबाड़ियों की तलाश में दबिश दी। एएसपी कैंट डॉ. ईरज राजा का कहना है कि वंचित राहुल काला, मन्नू और मोहसिन की तलाश में दबिश जारी है। सोतीगंज में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और कबाड़ियों की दुकान में रखे रजिस्टर की पुलिस लगातार जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed