फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी पक्षियों से गुलजार हुई हस्तिनापुर अभ्यारण्य, तस्वीरों में देखिए खूबसूरत नजारा

Thu, 05 Nov 2020 11:22 AM IST
कपिल kapil रविंद्र चौहान, अमर उजाला, मेरठ
रविंद्र चौहान, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Nov 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Hastinapur sanctuary News, Foreign birds have arrived in Hastinapur Sanctuary
हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला

सर्दियों की दस्तक के साथ ही हस्तिनापुर अभ्यारण्य विदेशी पक्षियों के आगमन से गुलजार होने लगी है। बुधवार तक यहां 20 प्रजातियों के विदेशी पक्षियों का झुंड पहुंच चुका है, जिनमें पाइड एवोसेट, काटन टील, गेडवेल, मलार्ड, नोर्दन स्वालर और नोर्दन पिंटेल प्रमुख हैं।

Hastinapur sanctuary News, Foreign birds have arrived in Hastinapur Sanctuary
हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि स्पून बिल, ब्लेक नेक्ड स्ट्रोक, यूरोशियन कर्लीव और सुर्खाब सहित करीब 50 प्रजातियों के पक्षी जल्दी ही आने वाले हैं।

Hastinapur sanctuary News, Foreign birds have arrived in Hastinapur Sanctuary
हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला

हर साल एशिया, यूरोप, अमेरिका और साइबेरिया आदि महाद्वीपों से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर आने वाले ये विदेशी पक्षी हस्तिनापुर अभ्यारण्य के मखदूमपुर, चेतावाला घाट और भीमकुंड झील क्षेत्र में करीब पांच माह तक रहकर प्रजनन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hastinapur sanctuary News, Foreign birds have arrived in Hastinapur Sanctuary
हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला

जब इनमें से अधिकांश देशों के बर्फ की चपेट में आने से भोजन जम जाता है तो ये पक्षी हस्तिनापुर की झीलों का रुख करते हैं। इन पक्षियों को यहां अपना पसंदीदा भोजन मिल जाता है। झील में दर्जनभर किस्म की घास भी उपलब्ध हैं। इनमें तमाम कीड़े पनपते हैं। मेहमान पक्षियों के लिए इतने प्रकार के व्यंजन देश के अन्य किसी दलदली जगह में उपलब्ध नहीं हैं। 

विज्ञापन
Hastinapur sanctuary News, Foreign birds have arrived in Hastinapur Sanctuary
हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला

पसंद है गंगा का किनारा
वन्य जीव विहार मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर सहित पांच जिलों की सीमाओं में है। हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा व कई दलदली झीलों में मेहमान परिंदों की आमद होती है। ये गंगा किनारे शांत माहौल में ज्यादा देखे जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed