फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

याकूब पर शिकंजा: याकूब पक्ष से पहले अब पुलिस को सुनेगा हाईकोर्ट, अर्जी से पहले पहुंचा पुलिस का कैविएट

Thu, 14 Apr 2022 04:33 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Apr 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: High Court will hear police before Yakub's side,  police's caveat reached before application
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala

याकूब कुरैशी पर शिकंजा कसने की पहल पुलिस ने कई दिनों पहले कर दी थी। और अब याकूब की मुसीबतें कम न होकर बस बढ़ती ही जा रही हैं। इससे पहले की याकूब कुरैशी कोर्ट में अर्जी डाले, पुलिस ने इसका भी इंतजाम कर लिया है। पुलिस ने हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल की हुई है। इसका फायदा पुलिस को ऐसे होगा की अब हाईकोर्ट याकूब पक्ष की सुनवाई से पहले पुलिस पक्ष को सुनेगा। 

Meerut News: High Court will hear police before Yakub's side,  police's caveat reached before application
हाजी याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala

याकूब कुरैशी की अर्जी से पहले हाईकोर्ट में पुलिस ने कैविएट दाखिल की हुई है। अब हाईकोर्ट में याकूब पक्ष की सुनवाई से पहले पुलिस का पक्ष भी सुना जाएगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि याकूब और उसके परिवार समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद तुरंत ही कोर्ट में कैविएट डाल दी है। ताकि पुलिस द्वारा कार्रवाई से कोर्ट को भी जानकारी हो सके।

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ-गढ़ हाइवे पर पेड़ बने बाधा, एनएचएआई ने नहींं किया भुगतान, बनाए जाने हैं दो बाईपास
 

Meerut News: High Court will hear police before Yakub's side,  police's caveat reached before application
हाजी याकूब की फैक्टरी - फोटो : amar ujala

वहीं, याकूब कुरैशी और उनके परिवार की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। पुलिस की एक टीम दो दिन से दिल्ली में डेरा डाले है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि याकूब कुरैशी की फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट पैकिंग हो रही थी, इसका इनपुट पुलिस को मिला था। पुलिस ने छह विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर याकूब की मीट फैक्टरी में छापा मारा, जहां पर अवैध काम होता मिला है। पुलिस इस मामले में मजबूत कार्रवाई करने में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: High Court will hear police before Yakub's side,  police's caveat reached before application
हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री

इससे पहले एमडीए ने हापुड़ रोड स्थित अलफहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड पर सील लगाई थी। एमडीए का कहना था कि 2019 में हाईकोर्ट ने सिर्फ फैक्टरी की सील खोलने का ऑर्डर दिया था न कि संचालन करने का, जबकि फैक्टरी में मीट पैकेजिंग की जा रही थी। इसी आधार पर एमडीए ने कार्रवाई की। शासन की ओर से भी लगातार इस मामले पर अपडेट लिया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed