फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फर्जीवाड़े की खुली पोल: हाजी गल्ला के बाद उजागर हुए हाजी इकबाल के कारनामे, पांच करोड़ की जमीन पर जमाया कब्जा 

Sun, 26 Dec 2021 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Dec 2021 12:41 PM IST
सार

शातिर कबाड़ी हाजी इकबाल द्वारा अवैध तरीके से कब्जाई गई संपत्ति सोतीगंज स्थित गुरुद्वारा रोड पर मिली है। यहां पर इकबाल चोरी के वाहन काटता और गाड़ियां में इंजन-चेसिस नंबर बदलने का धंधा करता था।

विज्ञापन
Meerut News:  Haji Iqbal scams exposed after Haji Galla, occupied land worth five crores
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सोतीगंज के कबाड़ी गल्ला के बाद अब हाजी इकबाल के कारनामे उजागर हो रहे हैं। आरोप है कि इकबाल ने सोतीगंज में 5 करोड़ रुपये की कीमत की वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। शनिवार को वक्फ बोर्ड ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने गैंगस्टर के तहत इस संपत्ति को जब्त करने की तैयार कर ली है। 



शातिर कबाड़ी हाजी इकबाल द्वारा अवैध तरीके से कब्जाई गई संपत्ति सोतीगंज स्थित गुरुद्वारा रोड पर मिली है। यहां पर इकबाल चोरी के वाहन काटता और गाड़ियां में इंजन-चेसिस नंबर बदलने का धंधा करता था। वक्फ बोर्ड की शिकायत पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 

Meerut News:  Haji Iqbal scams exposed after Haji Galla, occupied land worth five crores
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का दावा है कि इकबाल की पांच करोड़ की इस संपत्ति को जब्त करने के लिए दस्तावेज तैयार हैं। इससे पहले भी पुलिस इकबाल की 10 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। एएसपी कैंट सूरज राय का कहना है कि इकबाल का नेटवर्क भी दूसरे जिलों तक फैला हुआ है। लखनऊ में चोरी की 500 गाड़ियां पुलिस ने बरामद की थीं। इनमें इकबाल के बेटे अफजाल, अबरार का नाम भी सामने आया था। 
 

Meerut News:  Haji Iqbal scams exposed after Haji Galla, occupied land worth five crores
सोतीगंज मेरठ। - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में भी बताई जा रही रही जमीन : सोतीगंज के कबाड़ियों के पंजाब के अलावा उत्तराखंड में भी जमीन बताई गई है। जहां पर करोड़ों की जमीन होनी बताई जा रही है। कबाड़ियों के दूसरे राज्यों में होटल और अन्य कारोबार भी चला रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News:  Haji Iqbal scams exposed after Haji Galla, occupied land worth five crores
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

18 कबाड़ियों की संपत्ति खंगाल रही पुलिस 
लूट-चोरी के वाहन काटने वाले सोतीगंज के हाजी गल्ला सहित 18 कबाड़ियों की संपत्ति का रिकॉर्ड पुलिस खंगाल रही है। बैंक खातों से लेकर  संपत्ति की जानकारी लेने के लिए अब पुलिस के साथ जीएसटी की टीम भी लगी है। पुलिस का दावा कि 18 कबाड़ियों ने गिरोह बनाकर कई राज्यों में नेटवर्क फैलाया है। सोतीगंज के कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने तैयारी  कर ली। गल्ला, इकबाल, जिशान उर्फ पव्वा, मन्नू उर्फ मईनुद्दीन, गद्दू और राहुल काला सहित अन्य कबाड़ियों को चिह्नित किया है। पुलिस का कहना है   कि 300 कबाड़ियों की फाइल तैयार की है। गल्ला की 100 करोड की संपत्ति   पंजाब में मिली है, इसे जब्त करने की भी तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
Meerut News:  Haji Iqbal scams exposed after Haji Galla, occupied land worth five crores
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला
फर्जी दस्तावेजों पर कराया था बैनामा
हाजी गल्ला ने अवैध तरीके से कैंट में जमीन पर कब्जा कैसे कर लिया, इसकी जांच भी पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि फर्जी दस्तावेजों पर बैनामा कराकर यह कब्जा किया गया। इस मामले में रक्षा संपदा अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। यहां गोदाम बनाया और आसपास की जमीन पर कब्जा कर लिया। जमीन का बैनामा तो फर्जी दस्तावेजों पर कर लिया गया, लेकिन लिखापढ़ी में यह जमीन अभी तक दूसरों के नाम है। पुलिस इसी गोलमाल की जांच कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed