मेरठ के मेडिकल थाना इलाके के उत्तराखंड कालोनी निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जागृति विहार मंडल अध्यक्ष विशांत त्यागी समेत उनके दो दोस्तों बुलंदशहर निवासी मिथुन चौहान व लवि चौहान की हापुड़ में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चौथा साथी ललित चौहान जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
बृहस्पतिवार रात भाजपा नेता का शव घर पहुंचा तो पूरा माहौल चीख-पुकार और मातम से भर गया। सबसे दर्दनाक दृश्य उस वक्त सामने आया, जब शुक्रवार सुबह परिजन भाजपा नेता की चिता को सूरजकुंड ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तब उनकी चार साल की बेटी रोहताक्षी ने कहा कि पापा उठ जाओ... मेरे पापा को कहां लेकर जा रहे हो। यह दृश्य देखकर लोगों की आंखें भर आई।
2 of 11
hapur road accident
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बागपत जनपद के पांची गांव निवासी राजेंद्र त्यागी लगभग 12 वर्ष से अपने परिवार के साथ गढ़ रोड की उत्तराखंड कॉलोनी में रह रहे हैं। परिवार में पत्नी राजेश, तीन बेटे कपिल, मोहित व विशांत के अलावा दो बेटी राखी व ज्योति हैं। भाजपा नेता विशांत की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व खजूरी गांव निवासी साक्षी से हुई थी।
3 of 11
भाजपा नेता विशांत त्यागी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा नेता के एक चार वर्ष की बेटी रोहताक्षी है। भाजपा नेता का एक भाई मोहित एक प्राइवेट कंपनी और कपिल उत्तराखंड में काम करते हैं। विशांत त्यागी भाजपा युवा मोर्चा जागृति विहार मंडल के अध्यक्ष थे। साथ ही एक बैंक में कार्यरत थे।
4 of 11
मेडिकल थाना क्षेत्र में मृतक भाजपा नेता के घर के बाहर बैठे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार रात परिजनों पर सड़क हादसे की सूचना पहुंची। इसके बाद परिजन हापुड़ के लिए रवाना हो गए। परिजन रात में ही भाजपा नेता का शव लेकर मेरठ पहुंचे। घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिवार में मातम पसरा है।
5 of 11
मेडिकल थाना क्षेत्र में मृतक भाजपा नेता के घर के बाहर बैठे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार शाम सूरजकुंड श्मशान घाट पर भाजपा नेता का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा में पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा रहा। वहीं दोनों युवकों के शव परिजन देर रात उनके पैतृक गांव पहुंचे।