{"_id":"6273d0e4e2cfef1c5333f2a6","slug":"meerut-news-a-muslim-woman-has-beaten-up-policemen-on-road-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज से भिड़ी महिला: पहले पुलिसकर्मियों को चप्पलों से पीटा, फिर वर्दी भी फाड़ी, सबूत हैं ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज से भिड़ी महिला: पहले पुलिसकर्मियों को चप्पलों से पीटा, फिर वर्दी भी फाड़ी, सबूत हैं ये तस्वीरें
मेरठ में स्कूटी सवार महिला पुलिस से भिड़ गई। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने चप्पल निकालकर पुलिसकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला ने चौकी इंचार्ज और महिला सिपाही को चप्पलों से पीटा। यही नहीं महिला ने पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
मेरठ में बुढ़ाना गेट पर एक गलत दिशा में बेटी के साथ स्कूटी पर जाती एक महिला को रोकना पुलिस को भारी पड़ गया। महिला ने चौकी इंचार्ज और महिला सिपाही को चप्पल से पीटा। महिला ने पुलिस वालों की वर्दी तक फाड़ दी।
2 of 5
महिला ने चप्पलों से पीटा।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद पुलिस महिला को पकड़कर थाने ले गई, जहां से बाद में उसे छोड़ दिया गया। आरोपी महिला पर कार्रवाई के लिए भाजपा नेता थाने पहुंचे। वहीं सपा नेता सिफारिश में आए। पुलिस ने फिलहाल महिला को थाने से छोड़ दिया।
3 of 5
महिला ने चप्पलों से पीटा।
- फोटो : amar ujala
कोतवाली थाना क्षेत्र के रांगडों की चौपाल की रहने वाले हिना बुढ़ाना गेट पर अपनी बेटी के साथ स्कूटी से जा रही थी। चेकिंग कर रहे चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने महिला को रोका और चालान की बात कही। इस पर महिला नाराज हो गई और उसने अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेरठ में सड़क पर जमकर बखेड़ा।
- फोटो : amar ujala
वहीं चौकी इंचार्ज ने महिला सिपाही को बुला लिया। महिला सिपाही ने हिना को रोकने का प्रयास किया तो उसने चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। आपत्ति जताने पर चौकी इंचार्ज पर भी हमला किया। आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। भाजपा नेता संदीप रेवड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और महिला पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
5 of 5
महिला ने चप्पलों से पीटा।
- फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मी महिला को कोतवाली में ले गए। वहीं महिला के बचाव में सपा नेता इरसार सैफी भी थाने पहुंच गए। करीब एक घंटे तक थाने में गहमागहमी चलती रही। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि वीडियो के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल महिला को थाने से उसके एक परिवार के युवक की सुपुर्दगी में दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।