हस्तिनापुर में भीमकुंड गंगा पुल पर बिजनौर से 10 युवक ईद की पार्टी मनाने आए थे। इनमें से चार दोस्तों के डूबने के बाद हड़कंप मच गया। नजदीक मौजूद किसानों ने जान की बाजी लगाकर एक को सुरक्षित बचा लिया। लेकिन किनारे मौजूद परिजन और अन्य लोग तीन दोस्तों की जिंदगी के लिए दुआएं मांगते रहे।
राहत की चाहत में आई आफत: गर्मी से ठंडक पाने को गंगा में उतरे चार दोस्त, चारों डूबे, 20 घंटे बाद एक का शव बरामद
बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के गांव बास्टा से 25 किलोमीटर दूरी पर यह हादसा हुआ। फ्लड कंपनी के रेस्क्यू के दौरान पिछले 20 घंटों के बाद गंगा में डूबे तीन युवकों में से एक युवक की डेड बॉडी दूधली के समीप गंगा में रेस्क्यू टीम को मिली है। डेड बॉडी मिलने की सूचना थाना पुलिस ने परिजनों को दी है परिजनों के मौके पर पहुंचने पर ही गंगा में डूब कर मरने वाले युवक की पहचान हो सकेगी।
तैरना नहीं आता था, फिर भी कूदे
बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के गांव बास्टा निवासी कुछ युवकों ने बताया कि डूबने वाले तीनों युवकों को तैरना नहीं आता था। वह और युवकों को देखकर कूद पड़े। कुछ दोस्त गंगा में कूद पड़े तो उनके साथ फुरकान, वाजिद और शाहरुख भी गंगा में नहाने लगे और फिर डूब गए। वहीं, तलाशी अभियान के दौरान शाम चार बजे आंधी और बारिश के कारण बचाव कार्य बाधित हो गया। इसके चलते करीब 6:30 बजे स्ट्रीमर को गंगा में उतार कर युवकों की तलाश में लगाया गया। तेज हवाओं के कारण गंगा में स्ट्रीमर चलाने में कई बार परेशानी हुई।
एक युवक वेल्डर तो दूसरा है बैंककर्मी
गंगा में डूबने वाले वाजिद और शाहरुख चचेरे भाई हैं। तीसरा दोस्त फुरकान पांच बहनों में इकलौता भाई है। ग्रामीणों ने बताया कि फुरकान दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। वाजिद ईद मनाने के लिए घर आया हुआ था। वह भी परिवार के साथ दिल्ली में ही रहता है और एक प्राइवेट बैंक में जॉब करता है। गंगा में डूबने वाले वाजिद और शाहरुख दोनों चचेरे भाई हैं। वाजिद का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व ही हुआ है। शाहरुख दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता है। उसके पिता भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। फुरकान पांच बहनों का इकलौता भाई है।
एक युवक का शव मिला
तीन युवक लापता चल रहे थे फ्लड कंपनी के रेस्क्यू के दौरान पिछले 20 घंटों के बाद गंगा में डूबे तीन युवकों में से एक युवक की डेड बॉडी दूधली के समीप गंगा में रेस्क्यू टीम को मिली है। डेड बॉडी मिलने की सूचना थाना पुलिस ने परिजनों को दी है परिजनों के मौके पर पहुंचने पर ही गंगा में डूब कर मरने वाले युवक की पहचान हो सकेगी।