फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी का हाल: युवती ने खूब काटे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, फिर सीएम योगी से की शिकायत, सुनवाई नहीं तो खुद को लगाई आग, तस्वीरें

Fri, 16 Jul 2021 06:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Jul 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: A girl has try for committed suicide in village after demanded for action from officers and cm yogi
मेरठ के फफूंडा गांव में पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : amar ujala

अतिक्रमण करने वालों, सट्टेबाजों और हथियार तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने वाली बेटी ने तीन साल तक सरकारी दफ्तरों के खूब चक्कर काटे। जब वह अधिकारियों के पास जाते-जाते थक गईं तो उसने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की। लेकिन उसे हर जगह शिकायत करने पर सिर्फ आश्वासन मिला। इसके बाद युवती ने आक्रोश में आकर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। युवती ने पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पूरी तरह टूट चुकीं पीड़िता ने शुक्रवार दोपहर में खुद को आग लगा ली। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।



युवती ने चेतावनी दी थी कि अगर 16 जुलाई को दोपहर एक बजे तक गांव में कोई अधिकारी उससे बात करने नहीं पहुंचा तो वह आत्मदाह कर लेगी। आत्मदाह की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी। वहीं दोपहर एक बजे तक किसी भी अधिकारी के नहीं पहुंचने से नाराज युवती ने खुद को आग लगा ली। युवती का कहना था कि अगर एक घंटे बाद दोपहर दो बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो वह पूरे शरीर में आग लगाकर आत्मदाह कर लेगी। लेकिन दो बजे तक भी अधिकारी नहीं पहुंचे। इसके बाद युवती ने मकान का दरवाजा खोल दिया और पुलिस के सामने रोने लगी। युवती ने रोते हुए पुलिस से कहा कि किसी भी अधिकारी को बुला दीजिए। फिर करीब तीन बजे एसडीएम सदर और सीओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित युवती को समझाकर शांत किया। एसडीएम ने युवती को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Meerut News: A girl has try for committed suicide in village after demanded for action from officers and cm yogi
मेरठ के फफूंडा गांव का मामला। - फोटो : amar ujala

ये था पूरा मामला
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव फफूंडा निवासी युवती ने पुलिस प्रशासन से परेशान होकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। युवती का आरोप है कि वह तीन साल से गांव में अतिक्रमण करने वालों, सट्टेबाजों और अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए कई बार शिकायत कर चुकी है। सभी साक्ष्य होने के बाद भी पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की है। उल्टा उस पर दबाव बनाने के लिए गांव में आरोपियों के साथ साठगांठ कर पंचायत कराई। 

Meerut News: A girl has try for committed suicide in village after demanded for action from officers and cm yogi
मेरठ के फफूंडा गांव में युवती ने खुद को लगाई आग। - फोटो : amar ujala

बता दें कि बीते सोमवार को गांव में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पुलिस की मौजूदगी में पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने युवती पूनम शर्मा पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। कई ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर भी दी। वहीं पूनम शर्मा का कहना था कि गांव में 12 बीघा तालाब का अस्तित्व समाप्त कर लोगों ने घर बना रखे हैं। इस अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री तक से शिकायत की। लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए घर पर लगे कैमरों में आग लगा दी गई। जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा गलत रिपोर्ट देकर कार्रवाई को दबाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: A girl has try for committed suicide in village after demanded for action from officers and cm yogi
मेरठ के फफूंडा गांव का मामला। - फोटो : amar ujala

युवती ने आरोप लगाया था कि अतिक्रमण करने वाले और सट्टेबाजों ने लोगों को एकत्र कर उसके खिलाफ साजिश रची है। उसे झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश रहे हैं। वायरल वीडियो में पुलिस पंचायत के दौरान लोगों की शिकायतें सुन रही है, जबकि थाना प्रभारी पंचायत से इनकार कर रहे हैं। युवती का आरोप है कि तालाब पर बने मकानों के ध्वस्तीकरण के लिए एक वर्ष से पत्रावली चली हुई है। लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Meerut News: A girl has try for committed suicide in village after demanded for action from officers and cm yogi
मेरठ के फफूंडा गांव में पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : amar ujala

अब एसडीएम सदर और सीओ किठौर ने इस मामले में पीड़ित युवती को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसडीएम का कहना है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed